स्थानांतरण पर सोनौली थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, नए थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज! स्थानीय थाना परिसर में स्थानांतरित थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह की विदाई व नए थानाध्यक्ष अंकित सिंह का आज भव्य स्वागत किया गया।

देर रात में महाराजगंज जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस कप्तान सोमेंद्र मीणा द्वारा किए गए स्थानांतरण के क्रम में थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह को फरेदा और फरेंदा थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह को सोनौली थाने का प्रभारी बनाया गया। आज बुधवार की सुबह सोनौली से स्थानांतरित थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को गणमान्य नागरिक तथा समस्त पुलिसकर्मियों ने फूल माला पहनाकर दुखी मन से उन्हें फरेंदा के लिए विदा किया।

 

इस मौके पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि सोनौली क्षेत्र की जनता ने जितना प्यार, आशीर्वाद, स्नेह दिया है, पुलिसिंग में जिस तरह का सहयोग किया उसको मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा। उन्होंने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

योगी सरकार ने की ‘मेरी बस, मेरी सड़क’ पहल की शुरुआत

 

जबकि फरेंदा से सोनौली थाने पर तैनात थानाध्यक्ष अंकित सिंह का सभी ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने भी अंकित सिंह को फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया। जबकि अंकित सिंह ने अभिषेक सिंह को फूल माला पहनाकर उन्हें दुखी मन से विदा किया।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Analysis Entertainment homeslider Raj Dharm UP

धुरंधर-दो से कैसे बेनकाब हुई अखिलेश की मुस्लिम परस्त राजनीति

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जितनी धमाकेदार है, उससे कहीं ज्यादा राजनीति के गलियारों में तूफान मचा रही है। फिल्म में ‘अतीक अहमद’ नामक एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो असल माफिया अतीक अहमद से मेल खाता है। इस किरदार के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित […]

Read More
Analysis homeslider National

धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने सामाजिक न्याय की पूरी बहस को फिर से गरमा दिया है। अदालत ने साफ कहा कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी और धर्म में जाने वाला व्यक्ति अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत खो देता है। यह फैसला आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट […]

Read More