कन्या, धनु और मकर के लिए शुभ है आज का दिन! जानें क्या कह रहे हैं आपके सितारे…

 आज का राशिफल व पंचांग  18 जून 2024, मंगलवार

आज और कल का दिन खास

18 जून 2024 : निम्बार्क वैष्णव समुदाय आज मनायेगा निर्जला एकादशी।
18 जून 2024 : झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्य तिथि आज।
18 जून 2024 : गुरु अचलदास (जोधपुर) की पुण्य तिथि आज।
18 जून 2024 : रुक्मिणी विवाह आज।

19 जून 2024 : प्रदोष व्रत कल।
19 जून 2024 : चम्पक द्वादशी कल।
19 जून 2024 : गुजरात में कल से प्रारंभ होंगे वट सावित्री व्रत।

आज का राशिफल

18 जून, 2024, मंगलवार

मेष राशि : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि : समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है।

 

मिथुन राशि : अनचाहे काम करना होंगे। दांपत्य संबंध में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

कर्क राशि : कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

सिंह राशि : परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य संपन्न होंगे।

कन्या राशि : दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताये। अपकीर्ति हो सकती है, सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

तुला राशि : दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक राशि : निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

धनु राशि : रुके निर्माण कार्यों में गती आयेगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

मकर राशि : नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते है।

कुम्भ राशि : आपकी बातों को महत्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।

मीन राशि : आपकी मेहनत और सूझ-बुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

आज का पंचांग

18 जून 2024, मंगलवार
तिथि एकादशी 06:26 AM
नक्षत्र स्वाति 03:56 PM
करण विष्टि, 03:43 AM
बव 07:03 PM
पक्ष शुक्ल
योग शिव 09:38 PM
वार मंगलवार
सूर्योदय 05:23 AM
सूर्यास्त 07:21 PM
चन्द्रमा तुला
राहुकाल 03:51 -05:36 PM
विक्रमी संवत् 2081
शक सम्वत 1946 (क्रोधी)
मास ज्येष्ठ
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:54 -12:50 PM

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल*(   9116089175 ) करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

homeslider Religion

महावीर जयंती: अहिंसा, सत्य और करुणा का अमर संदेश

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। यह पावन पर्व जैन परंपरा की उस आध्यात्मिक धारा का प्रतीक है, जिसकी शुरुआत प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभ देव से मानी जाती है। चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन जन्मे महावीर स्वामी शांति, अहिंसा […]

Read More
homeslider Religion

महावीर जयंती 2026: अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश लेकर आज मनाया जा रहा पावन पर्व

राजेन्द्र गुप्ता लखनऊ/देशभर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज यानी 31 मार्च 2026 को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। यह पर्व जैन समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है और अहिंसा, सत्य व करुणा जैसे मूल्यों का संदेश देता है। इस दिन भक्त प्रार्थना, […]

Read More
homeslider Religion

आज है कामदा एकादशी 2026: मनोकामना पूरी करने का पवित्र अवसर

राजेन्द्र गुप्ता सनातन धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। वर्ष भर में आने वाली सभी एकादशियों का अपना विशेष महत्व होता है, परंतु चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे कामदा एकादशी कहा जाता है, विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। यह एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली […]

Read More