रोहिन नदी पर पुल और विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी

  • रोहिन नदी पर पुल और विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी
  • इसी पुल को लेकर सेमरहवा गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव में वोट देने का किया था बहिष्कार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज जनपद के नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से लखनऊ में मिलकर जंगल से सटे गांव सेमरहवा के रोहिन नदी पर पुल निर्माण की मांग किया। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास में तेजी लाने तथा अन्य विकास कार्यों के संबंध में उन्हें अवगत कराया है।

बता दे की ऋषि त्रिपाठी नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं और जब भी मौका मिला केंद्र और प्रदेश के मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों के लिए उन्हें अवगत कराया।

विद्यालय परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका की मौत,पहुंची पुलिस, जांच शुरू

 

बताते चलें कि लक्ष्मीपुर विकास खंड के सेमरहवा गांव सहित आसपास के ग्रामीणों ने नदी पर पुल की मांग को लेकर पुल नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए लोकसभा चुनाव में कुछ घंटे के लिए मतदान का बहिष्कार किया था। इसके बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे, किंतु मौके पर विधायक नौतनवां ऋषि त्रिपाठी स्वयं पहुंचकर ग्रामीणों से मिले और उन्हें अवगत कराया की नदी पर पुल के लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही नदी पर पुल बनाने का कार्य प्रारंभ होगा। विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया था।

ग्रामीणों के नदी पर पुल की मांग को लेकर विधायक नौतनवां गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से मुलाकात कर रोहिन नदी पर पुल निर्माण के साथ ही क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में उन्हें अवगत कराया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पुल का निर्माण सहित तमाम विकास कार्यों में तेजी आएगी।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Analysis Entertainment homeslider Raj Dharm UP

धुरंधर-दो से कैसे बेनकाब हुई अखिलेश की मुस्लिम परस्त राजनीति

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जितनी धमाकेदार है, उससे कहीं ज्यादा राजनीति के गलियारों में तूफान मचा रही है। फिल्म में ‘अतीक अहमद’ नामक एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो असल माफिया अतीक अहमद से मेल खाता है। इस किरदार के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित […]

Read More
Analysis homeslider National

धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने सामाजिक न्याय की पूरी बहस को फिर से गरमा दिया है। अदालत ने साफ कहा कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी और धर्म में जाने वाला व्यक्ति अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत खो देता है। यह फैसला आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट […]

Read More