अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

भारतीय पक्ष का नेतृत्व संयुक्त रूप से विदेश मंत्रालय के उच्चाधिकारी पुनीत आर. कुंडल, अतिरिक्त सचिव (ई एंड एसए) और सेवला एन. मुडे, अतिरिक्त सचिव (सी एंड डब्ल्यूए) ने किया, वहीं अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व अफ्रीकी मामलों की सहायक विदेश मंत्री मैरी कैथरीन फी ने किया। बैठक के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने अफ्रीका में विकासात्मक परियोजनाओं और सहयोग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों पर विचार साझा किए।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा अफ्रीका पर भारत-अमेरिका संवाद का उद्देश्य विचारों और दृष्टिकोणों को साझा करना और अफ्रीका में एक साथ काम करने के लिए संस्थागत, तकनीकी और द्विपक्षीय तालमेल विकसित करने के तरीकों का पता लगाना है। इसका लक्ष्य अफ्रीकी प्राथमिकताओं के अनुरूप भारत और अमेरिका की ताकत का लाभ उठाते हुए अफ्रीका में विकासात्मक परियोजनाओं और सहयोग के कार्यक्रमों की पहचान करना भी है।

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान ग्लोबल साउथ और अफ्रीका भारत की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अफ्रीका क्षेत्र को लेकर समावेशी विकास पर बल दिया है।

जी20 के स्थायी सदस्य की मान्यता और क्षेत्र के विकास के लिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत तथा अमेरिका जैसे विकसित राष्ट्र के साथ ऐसे संवाद कार्यक्रम वैश्विक मंच पर अफ्रीका के बढ़ते महत्व को दर्शाते हैं। ये कदम महाद्वीप के साथ सार्थक रूप से जुड़ने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करते हैं।

रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी

homeslider National

PM मोदी के YouTube पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने डिजिटल दुनिया में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके आधिकारिक YouTube चैनल ने 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। यह उपलब्धि केवल […]

Read More
National

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 21 जिंदगियों का अंत , मचा हड़कंप

आंध्र प्रदेश से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां काकीनाडा जिले में स्थित एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे […]

Read More
homeslider National

मिडिल ईस्ट तनाव का असर, एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

इसके पहले एमिरेट्स ने भी अपनी उड़ानों को कहा है- ‘No Fly’ नया लुक डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के कोने-कोने में बसे भारतीयों के लिए अमेरिका-इजराइल और ईरान तनाव ने होली का त्यौहार खराब कर दिया। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, इटली समेत खाड़ी देशों में आवागमन के लिए हवाई यात्राएं फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। […]

Read More