निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

  • जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी
  • नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण

लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। इसमें हीलाहवाली बर्दास्त नहीं की जाएगी।

बरेली पहुंचे नवनियुक्त महानिदेशक कारागार को सर्वप्रथम गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके उपरांत डीजी जेल केंद्रीय कारागार प्रथम पहुंचे। यहां पर उन्होंने शस्त्रागार, मुलाकातघर, ई प्रिजन का संचालन एवम ई मुलाकात प्रक्रिया, जेल अस्पताल, भंडारा, कंट्रोल रूम, सुरक्षा उपकरणों के साथ विभिन्न सर्किल में बनी बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ सुरक्षा बिंदुओ की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने परसर में स्थित किशोर सदन, निर्माणाधीन जिला जेल के साइट प्लान की समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार अभियंताओं को समयबद्धता के साथ काम पूरा करने एवम मानक के अनुसार गुणवत्ता परक निर्माण करने के निर्देश दिए। इसके बाद केंद्रीय कारागार दो का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीआईजी जेल, और जेल के समस्त अधिकारी मौजूद थे।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More