बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल

नन्हे खान

देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच तो यह है कि राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में पिछले कुछ दिनों में रिश्तों के खून लगातार हो चुके हैं।

हाल में और पिछले दिनों हुई घटनाओं पर एक नजर

देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र स्थित विशौली माफी गांव निवासी बबलू कुमार ने आपसी विवाद में पत्नी व बेटी को मौत की नींद सुला दिया। यही नहीं राजधानी लखनऊ में मलिहाबाद क्षेत्र में एक कलयुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जान ले ली। पति का कुसूर इतना था कि वह गैर शख्स से बात करने के लिए मना किया था। लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में अवैध संबंध के शक के चलते अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने पत्नी का गला काटा और सिर लेकर थाने की दहलीज पर पहुंच गए।

कुछ और घटनाएं

  • राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र में नवविवाहिता की गला रेत कर हत्या कर पति भाग निकला था।
  • चिनहट क्षेत्र स्थित जुग्गौर गांव में दामाद नातियों ने मिलकर बुजुर्ग की जान ले ली।
  • आलमबाग में कैब चालक ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
  • विभूतिखंड क्षेत्र में लोहिया कर्मचारी श्रीराम यादव की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी।
  • सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र मामूली बात पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला।
  • विकासनगर में होली के दिन कपड़ों के विवाद में पत्नी को मौत की नींद सुला दिया।
  • गोमतीनगर क्षेत्र में बेरहम भाई ने कैंची से गोदकर मार डाला।
  • राजधानी लखनऊ में ही सरफराज नाम के युवक ने माता-पिता और भाई को बांके से काटकर मौत के घाट उतार दिया।

यह तो फिलहाल बानगी भर और भी राजधानी लखनऊ सहित यूपी के जिलों में कई लोगों ने अपनों का खून बहाकर रिश्ते को कलंकित कर चुके हैं। डॉ. विजित जायसवाल कहते हैं बदले हुए खानपान और जीवनचर्या के कारण लोग दिमागी रूप से कब अस्वस्थ हो जाते हैं, पता ही नहीं चलता और वो अपने खून-खानदान के लोगों की हत्या कर बैठते हैं।

आपसी विवाद में पत्नी,व बच्ची की सिल बट्टे से मारकर हत्यारोपी पति गिरफ्तार

देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम विशौली माफी निवासी बबलू कुमार द्वारा आपसी विवाद में नौ मई को अपनी पत्नी व बच्ची को सीलबट्टे से मारकर हत्या कर दिया  था। जिसके सम्बन्ध में ग्राम प्रहरी ग्राम विशौली माफी श्रीमती दुर्गावती देवी पत्नी स्व0 राजकुमार की तहरीर पर थाना मईल ने बबलू कुमार के विरुद्ध पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के क्रम में मईल पुलिस ने अगले दिन यानी 10 मई को मुखबिर की सूचना पर कुण्डौली तिराहे के पास अभियुक्त बबलू कुमार पुत्र अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज, कांस्टेबल ईश्वरचंद एवं राहुल कुमार गुप्ता शामिल थे।

सुने क्या कह रहे हैं जिम्मेदार अफसर

Purvanchal

बाराबंकी में फाइलेरिया पर प्रहार: सनौली में रात 10 बजे शुरू हुआ ब्लड सैंपल सर्वे!

विजय कुमार रामसनेहीघाट/बाराबंकी। जनपद को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने ‘नाइट ब्लड सैंपल सर्वे’ (रात्रिकालीन रक्त जांच) अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे ग्राम पंचायत सनौली में इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। अमरनाथ वर्मा ने पेश की […]

Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

विधायक विनय वर्मा का भागीरथ प्रयास सफल: 20 वर्षों से उपेक्षित सड़क का हुआ भूमि पूजन, क्षेत्र में जश्न का माहौल

विजय श्रीवास्तव सिद्धार्थनगर/बढ़नी। जिस तरह त्रेता युग में शापित अहिल्या का उद्धार हुआ था, कुछ वैसा ही उद्धार आज शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की एक बेहद महत्वपूर्ण लेकिन उपेक्षित सड़क का हुआ है। पिछले दो दशकों से गड्ढों में तब्दील हो चुकी ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द (अर्रा नाला) तक की सड़क के दिन अब फिरने […]

Read More
Purvanchal

नौतनवां इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर भारत-नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन कल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज।भारत -नेपाल संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के तत्वाधान में तृतीय वर्ष भारत नेपाल पत्रकार मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन 18 अप्रैल शनिवार को नौतनवां इंटर कॉलेज नौतनवां के खेल मैदान पर किया जाएगा। जिसमें दोनों देशों के पत्रकार बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। […]

Read More