बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

  • घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान
  • सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना

ए. अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि अब सीतापुर जिले में एक युवक ने परिवार को तबाह कर सनसनी फैला दी। मां व पत्नी ने युवक को ग़लत संगत से बचाने के लिए समझाया वह समझने के बजाय अपनों के लिए काल बन गया और खुद भी मौत को गले लगा लिया।

यह सनसनीखेज मामला लखनऊ से सटे सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र स्थित पल्हापुर  गांव में हुई। बताया जा रहा है कि यहां का निवासी अनुराग ने अपनी 65 वर्षीय मां सावित्री, 40 वर्षीय पत्नी और 12, 9 व छह वर्षीय बच्चों का कत्ल करने के बाद खुद को भी गोली मारकर मौत के गले लगा लिया।

UP के सीतापुर ज़िले में 6 लोगों की हत्या के बाद मौके पर पहुँचे कप्तान IPS चक्रेश मिश्रा का बयान

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल की, लेकिन असल पता नहीं चल पाया कि वह क्यों सभी की जान ले ली। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि अनुराग शराब पीने का लती था और उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था।

नशे की लत ने बनाया कातिल

करीब 45 वर्षीय अनुराग के से पल्हापुर गांव में हर कोई हैरान था। गांव में रहने वाले लोगों में यही चर्चा है कि मां, पत्नी और बच्चों की हत्या करते समय उसके हाथ क्यों नहीं कांपे। उसने अपनों की जान ही ले ली और खुद को मौत को गले लगा लिया। लोगों में यह भी चर्चा थी कि परिवार में उपजी कलह ने उसे मां, पत्नी और बच्चों का क़ातिल बना दिया।

बड़ी घटनाः पांच लोगों की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

थाना रामपुर मथुरा के पाल्हापुर गांव में एक युवक ने अपनी मां, पत्नी और तीन छोटे बच्चों को मार डाला। एक साथ पांच हत्याएं करने के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची है। घटनास्थल पर रक्तरंजित हथौड़ा मिलने की बात कही जा रही है।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिना हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना मुश्किल: योगी आदित्यनाथ

क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का CM  ने किया उद्घाटन, नया लुक ब्यूरो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में नवनिर्मित केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन गुरुवार दोपहर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अस्पताल को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और उनकी कंपनी ने बनाया है। खास […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More