सीएम ने की अपील, खुद वोट करें और अपने साथ दो परिवारों को भी लें जाएं

  • आज भारत की तरफ कोई आंख नहीं उठा सकता, ये है मोदी की गारंटी: सीएम योगी
  •  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित
  •  बोले, देशवासियों में साफ दिख रही तीसरी बार मोदी सरकार को लाने की उत्सुकता
  • मोदीजी ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दुनिया को बताया देश में है सशक्त सरकार

उन्नाव, 6 मई: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस कहती थी कि प्रभु राम हुए ही नहीं जबकि सपा कहती थी कि अयोध्या में एक भी परिंदा पर नहीं मार सकता है। यह इनका दोहरा चरित्र है। ऐसे में आप सभी को इन पर कभी विश्वास नहीं करना है। देश को सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए तीसरी बार फिर से मोदी सरकार बनानी है। अब तक दो चरणों में 191 सीटों पर मतदान हो चुका हैं। यहां पर लोगों के मन में मोदी सरकार को दोबारा लाने के लिए एक नई उत्सुकता देखने को मिली है। यह अचानक नहीं हुआ बल्कि पिछले 10 वर्षों में देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो परिवर्तन किया गया है, यह इसी का नतीजा है। हम अगर वर्ष 2014 से पहले और बाद के कार्यों की तुलना करें तो जमीन-आसमान का अंतर नजर आएगा। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्हाेंने लोकसभा प्रत्याशी और सांसद साक्षी महाराज के पक्ष में वोट की अपील की।

हम गौकशी बर्दाश्त नहीं कर सकते
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले रही थी। इन लोगों ने अयोध्या, रामपुर में सीआरपीएफ कैंप, काशी में संकटमोचन मंदिर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी की कचहरी पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमों को वापस लेने का प्रयास किया था। इस पर न्यायालय ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि आज आप इनके मुकदमे वापस लेने की बात कह रहे हैं और कल इन्हें पद्म पुरस्कार से नवाजेंगे। इसके बाद न्यायालय ने समाजवादी पार्टी को रोका था। सरकार का यह कृत्य खतरनाक व निंदनीय है। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में जहां एक ओर रामलला विराजमान हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर बड़े-बड़े माफिया की राम नाम सत्य की यात्रा निकल रही है। सीएम योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन के मेनिफेस्टो में अल्पसंख्यकों को खाने पीने की पूरी स्वतंत्रता देने की बात कही गयी है। यह जनता को नहीं बता रहे हैं कि ऐसा कौन सा खानपान है जो बहुसंख्यक समाज नापसंद करता है। दरअसल, बहुसंख्यक समाज गौ माता की पूजा करता है और वह गौकशी को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। वहीं अल्पसंख्यक समाज गौमांस को पंसद करता है। ऐसे में हम किसी की रुचि के अनुसार खान-पान की स्वतंत्रता कतई नहीं देंगे। इसके लिये चाहे हमे कोई भी कीमत चुकानी पड़े।

कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर दुनिया को बताया देश में है सशक्त सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की कि आतंकवादियों के समर्थक और राम का अपमान करने वालों को वोट नहीं देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में धारा 370 समाप्त करके दुनिया को बता दिया कि देश में सशक्त और दृढ़ इच्छा रखने वाली सरकार है। सीएम ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ही ऐसे कड़े कदम उठा सकती है, जो पिछले सरकारें नहीं कर सकीं। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग देशवासियों को न सम्मान दिला सकते हैं और न ही सुरक्षा दे सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार ने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने के साथ नए भारत और उसकी सोच को साफ कर दिया है। अब भारत की तरफ कोई भी आंख उठाकर नहीं देख सकता है। यही मोदी की गारंटी है। उन्हाेंने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि यही कांग्रेस का हाल है। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस ने जीवन भर पाप किया। उन्हे अब जाते-जाते अच्छे काम करने चाहिये, लेकिन वह जाते-जाते भी अपना नरक बिगाड़ना चाहते हैं। सीएम ने वोटिंग की अपील करते हुए कहा कि हमें अति आत्मविश्वास से बचना होगा। 13 मई को भीषण गर्मी होगी, लेकिन उस दौरान हम सभी को अपना दायित्व निभाना है। हम सभी को पहले मतदान फिर जलपान को आत्मसात करते हुए अपने साथ दो और परिवारों को मतदान के लिए साथ लेकर जाना है।

कार्यक्रम में विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, मंत्री दया शंकर सिंह, विधायक आशुतोष शुक्ला, पंकज गुप्ता, बृजेश रावत, बंबालाल दिवाकर, श्रीकांत कटियार, जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष सकुन सिंह, लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि: नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के साथ बनेगा पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य

उत्तर प्रदेश अब देश के एविएशन सेक्टर में एक नई ऊंचाई हासिल करने जा रहा है।  नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के उद्घाटन के साथ ही  उत्तर  प्रदेश  भारत का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि अब तक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्य […]

Read More
Uncategorized

अब नहीं चलेगी मनमानी! केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने होटल-रेस्टॉरेंट को दी चेतावनी

अगर आप होटल या रेस्टॉरेंट में खाना खाने जाते हैं, तो अब आपको अतिरिक्त LPG चार्ज या ईंधन शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Central Consumer Protection Authority (CCPA) ने इस तरह की वसूली को गलत ठहराते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। CCPA के मुताबिक, मेन्यू में जो कीमत दी जाती है, वही ग्राहक […]

Read More
Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More