बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

  • राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर
  • आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा

लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों के राशन में कटौती कर रखे गए गेंहू पर मुखिया की नजर न पड़ जाए। इसलिए आनन फानन में कटौती के गेंहू को ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से जेल आवासीय परिसर में पहुंचा दिया गया। कटौती के इस गेंहू को बोरों से ढककर छिपा दिया। इसको लेकर जेलकर्मियों में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे है। चर्चा है कि ठेकेदार को कटौती का गेंहू वापस कर मोटी रकम वसूल कर ली गई।

मामला प्रदेश की अतिसंवेदनशील बागपत जेल का है। बीते माह के अंत में कारागार विभाग के मुखिया महानिदेशक पुलिस/ महानिरीक्षक कारागार एसएन साबत जिला जेल बागपत का निरीक्षण करने पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आईजी जेल अतिथि गृह पहुंचे। यहां पहुंचकर जेल प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत वह जेल का निरीक्षण करने जेल पहुंचे। जेल में उन्हें खामियों के बजाए सब कुछ ठीक ठाक मिला।

सूत्रों का कहना है कि गल्ला गोदाम में बंदियों के राशन में कटौती कर करीब 10 कुंतल से अधिक गेंहू रखा हुआ था। निरीक्षण के लिए आए आईजी जेल की मापतौल से अतिरिक्त पड़े इस गेंहू पर निगाह न पड़ जाए और इसकी पड़ताल न होने लगे। इस दहशत में जेलर ने आनन फानन में ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से कटौती के इस गेंहू को जेल लाइन में एक चहेते बंदीरक्षक के आवास के सामने डलवा दिया। इस गेंहू को बोरों से ढक दिया गया। आईजी जेल के निरीक्षण के बाद कटौती के इस गेंहू को ठिकाने पर पहुंचा दिया गया। इस संबंध में जब जेल अधीक्षक वीके मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो पता चला की सरकारी कार्य से अवकाश पर गए है। जेलर जितेंद्र कश्यप ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी करने के बजाय चुप्पी साध ली।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More