निसान ने नई दिल्ली में बढ़ाया नेटवर्क, नया शोरूम और 2 नए डिस्पले सेन्टर समेत खोले चार नए टचपॉइंट्स

  • नए टचपॉइंट्स में 1 शोरूम, 2 डिस्प्ले सेंटर और बॉडी शॉप के साथ एक सर्विस वर्कशॉप शामिल है
  • देशभर में निसान टचपॉइंट्स की संख्या 270 पर पहुंची

 

नई दिल्ली, 20 अप्रैल, 2024: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने दिल्ली में चार नए कस्टमर टचपॉइंट्स लॉन्च कर दिए हैं। नई लॉन्चिंग के साथ देशभर में निसान टचपॉइंट्स की संख्या 270 पर पहुंच गई है। दिल्ली में खोले गए चार टचपॉइंट्स में एक शोरूम, दो डिस्प्ले सेंटर और बॉडी शॉप के साथ एक सर्विस सेंटर शामिल है। नए लॉन्च किए गए टचपॉइंट्स से नई दिल्ली में ग्राहकों को निसान की और बेहतर सेल्स एवं सर्विस का अनुभव होगा। यह ग्राहकों को ध्यान में रखकर निसान के आगे बढ़ने के सफर का नया पड़ाव है।

मोती नगर, नई दिल्ली में यह नया जुबिलेंट निसान शोरूम 5500 वर्ग फीट में बना है। वहीं प्रशांत विहार और द्वारका में क्रमश: 2800 वर्ग फीट और 2000 वर्ग फीट में डिस्प्ले सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा रामा रोड पर सर्विस सेंटर और बॉडी शॉप एक-दूसरे के पास ही क्रमश: 7250 वर्ग फीट और 7950 वर्ग फीट में बनाए गए हैं।

नए जुबिलेंट निसान शोरूम का उद्घाटन आज निसान इंडिया ऑपरेशंस के प्रेसिडेंट श्री फ्रैंक टोरेस और निसान मोटर इंडिया के एमडी श्री सौरभ वत्स ने किया। अनुभवी पेशेवरों की समर्पित टीम के साथ डीलरशिप का उद्देश्य अनूठी सर्विस प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहकों को हर पड़ाव पर सर्वश्रेष्ठ संभव मदद मिले।

नए टचपॉइंट्स से निसान की पहुंच बढ़ेगी और सभी ऑटोमोटिव जरूरतों के लिए वन-स्टॉप शॉप प्रदान करते हुए ग्राहकों को अद्वितीय मूल्य प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को भी मजबूती मिलेगी। इससे ब्रांड की व्यापकता बढ़ेगी और ग्राहकों के लिए पहुंच सुलभ होगी।

निसान इंडिया ऑपरेशंस के प्रेसिडेंट श्री फ्रैंक टोरेस ने कहा, ‘नए कस्टमर टचपॉइंट्स जोड़ने की यह पहल ग्राहकों को हर कदम पर सर्वश्रेष्ठ सर्विस प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है। ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने पर फोकस करना हमारे हर फैसले के केंद्र में रहता है। हम आगे भी अपने ग्राहकों को अनूठी मदद एवं संतुष्टि प्रदान करते रहेंगे और भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करेंगे।’

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘नए कस्टमर टचपॉइंट्स के साथ अपना फुटप्रिंट बढ़ाते हुए हम ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूती दे रहे हैं। यह उपलब्धि अपने ग्राहकों एवं महत्वपूर्ण सहयोगियों को अनूठा सपोर्ट प्रदान करने के हमारे प्रयासों का प्रमाण है। हम अपने नए केंद्रों पर ग्राहकों का स्वागत करते हैं और उनके साथ लंबे एवं अर्थपूर्ण संबंध की उम्मीद करते हैं।’

निसान मोटर इंडिया ‘फिजिटल’ डिस्ट्रीब्यूशन अप्रोच के आधार पर परिचालन कर रही है, जिससे ग्राहकों को उनकी सभी जरूरतों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन मिलता है। इससे सुगम और सुविधाजनक अनुभव सुनिश्चित होता है, जिसमें ऑफलाइन एवं ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन को इंटीग्रेट किया गया है, जिसका लाभ ग्राहक अपनी पसंद के शोरूम पर ले सकते हैं।

Business

ईंधन महंगा तो सरकार का बड़ा फैसला: 30 मार्च से एक जुलाई तक फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ऐलान

नई दिल्ली/कैनबरा। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट गहराता जा रहा है। कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसी बीच Australia की सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने […]

Read More
Business

शहरों में PNG नेटवर्क का बड़ा विस्तार, सरकार ने तय किया 50 लाख नए कनेक्शन का लक्ष्य

नई दिल्ली। केंद्र सरकार देश के शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के तेजी से विस्तार पर जोर दे रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और एलपीजी सप्लाई से जुड़ी आशंकाओं के बीच सरकार अब PNG को एक भरोसेमंद विकल्प के तौर पर आगे बढ़ा रही है। केंद्रीय आवास एवं शहरी […]

Read More
Business

इंश्योरेंस सेक्टर में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की बड़ी एंट्री, आलियांज के साथ मिलकर शुरू करेगी नया कारोबार

नई दिल्ली। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ (JFS) इस साल जनरल और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सभी जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद 2026 में इंश्योरेंस बिजनेस शुरू किया जा सकता है। कंपनी के सीईओ और एमडी Hitesh Sethia ने स्पष्ट किया कि फिलहाल […]

Read More