केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, आज तीन बार आया फोन, मचा हड़कंप

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ‌नागपुर स्थित कार्यालय में लैंडलाइन फोन पर किसी अज्ञात शख्स द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। नितिन गडकरी के कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को दी गई है। पुलिस के मुताबिक धमकी वाले फोन आज सुबह साढ़े ग्यारह से साढ़े 12 बजे के बीच आए। दाऊद के नाम पर उनको जान से मारने की धमकी दी गई है।

खबर यह भी है कि उनसे 100 करोड़ रुपए की मांग की गई है और न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने गडकरी के नागपुर कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। केंद्रीय मंत्री के नागपुर कार्यालय में स्थानीय पुलिस टीम के अलावा एंटी टेररिज्म स्क्वॉड की टीम भी पहुंच चुकी है। मामले की जांच शुरू है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फोन पर जान से मारने धमकी मिली है।

मामले की खबर मिलने के बाद हमारी टीम उनके नागपुर स्थित कार्यालय पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस कॉल करने वाले की लोकेशन ट्रेस कर रही है। जो भी दोषी होगा उसको जल्द से जल्द से पकड़ा जाएगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि नितिन गडकरी को मोदी सरकार में सबसे अच्छा काम करने वाले मंत्रियों में से एक माना जाता है। सोशल मीडिया पर भी नितिन गडकरी काफी एक्टिव रहते हैं।

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More