अमित शाह से मिले मंत्री संजय निषाद, अहम मुद्दों पर चर्चा

मछुआ समाज के आरक्षण और 2027 के चुनाव पर हुई गंभीर चर्चा

मांगों का पत्र सौंपा, गठबंधन और कार्यकर्ताओं के समायोजन पर चर्चा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

New Delhi: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान चौरी-चौरा विधायक सरवन निषाद भी मौजूद रहे।

बैठक में मछुआ समाज के आरक्षण, संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक सम्मान और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. संजय निषाद ने समाज की विभिन्न मांगों से संबंधित पत्र अमित शाह को सौंपते हुए इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की बात रखी।

वहीं आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन की भूमिका, संयुक्त चुनावी रणनीति, सीटों के सियासी समीकरण और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के समायोजन पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात में मछुआ समाज की राजनीतिक भागीदारी और उसके हितों को प्राथमिकता देने का विषय भी प्रमुखता से उठा।

बैठक के बाद डॉ. संजय निषाद ने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। इस मुलाकात को चुनाव से पहले निषाद समाज की मांगों को केंद्र के सामने रखने और भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन की आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कुमार प्रथमेश को मिला ईनाम, जिलाधिकारी सीतापुर बनाए गए

यूपी पुलिस के दो अफसरों की शादी तय, CO आयुषी सिंह और ACP ऋषभ की हुई सगाई!

विकासनगर: एक प्रतिष्ठित स्कूल में तैनात सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

 

 

Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल से तस्करी कर लाई गई 21 बोरी कद्दू बीज बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। पथलहवा चौकी के जवानों ने सीमा से सटे तिलबारी गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई कद्दू बीज की 21 […]

Read More
Fraud
Central UP homeslider

रिश्तेदार बनकर घर में घुसा, बैंक में फर्जी गारंटर बनाकर दिया झटका!

Fraud रिश्तेदारों से भी रहें सावधान! डॉक्टर बोले- अब घर में किसी को नहीं बैठाना चाहिए रिश्तेदारी की आड़ में धोखाधड़ी, डॉक्टर को बैंक ने भेजा गारंटी का नोटिस! विजय श्रीवास्तव लखनऊ। रिश्तेदारी का भरोसा जीतकर घर और परिवार तक पहुंच बनाने वाले एक व्यक्ति पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि […]

Read More
Sitapur
homeslider Uttar Pradesh

कुमार प्रथमेश को मिला ईनाम, जिलाधिकारी सीतापुर बनाए गए

Sitapur उमेश प्रताप सिंह शासन आए और सुनील सिंह बने डीएम मुजफ्फरनगर अनुज सिंह बने लखनऊ विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष नया लुक ब्यूरो उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की देर रात 30 अफसरों को यहां से वहां भेजा। इन सबमें अहम कुमार प्रथमेश रहे, जिन्हें लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से हटाकर सीतापुर का जिलाधिकारी […]

Read More