Bengaluru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 13 नवंबर को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे। यहां HAL एयरपोर्ट पर कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा विकास परियोजनाओं, मेट्रो सेवा और विज्ञान शिक्षा से जुड़े कई अहम कार्यक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मोदी कर्नाटक दौरे के दौरान बेंगलुरु और मैसूरु में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

DK शिवकुमार
इस दौरान वे 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। इन परियोजनाओं का संबंध शहरी परिवहन, रेलवे, बिजली पारेषण, नवीकरणीय ऊर्जा, पेट्रोलियम और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से है।

प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री बेंगलुरु में स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (S-VYASA) के परिसर प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इस संस्थान की स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही संस्थान के स्वर्ण जयंती प्रशासनिक भवन की आधारशिला रखेंगे और केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में इसके ऑफ-कैंपस केंद्र की शुरुआत भी करेंगे।
![Swami Vivekananda Yoga Anusandhana Samsthana - [S-VYASA], Bangalore News & Articles 2026: Latest Updates & Stories](https://dfhe5ze0n4pxu.cloudfront.net/College/Image/Image-1773487042124.jpg)
बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन को दिखाएंगे हरी झंडी
दोपहर करीब 12:45 बजे प्रधानमंत्री बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन के कालिना अग्रहारा से तवरेकेरे तक के हिस्से को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे तवरेकेरे से IIM बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में सफर भी करेंगे। करीब 3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस मेट्रो कॉरिडोर से शहर में सार्वजनिक परिवहन और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके बाद प्रधानमंत्री 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इनमें नवीकरणीय ऊर्जा के लिए बिजली पारेषण व्यवस्था, मंगळुरु में भूमिगत LPG भंडारण सुविधा, रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास और कचरे से बायोगैस बनाने वाली परियोजना शामिल हैं। प्रधानमंत्री बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
मैसूरु में देश के पहले LED डोम तारामंडल का उद्घाटन
बेंगलुरु के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री मैसूरु जाएंगे। वहां वे भारत वन में पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद करीब शाम चार बजे कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल का उद्घाटन करेंगे। भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) द्वारा विकसित यह देश का पहला LED डोम तारामंडल है। यह मैसूरु विश्वविद्यालय परिसर में चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। इस तारामंडल का उद्देश्य आम लोगों, विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को खगोल विज्ञान से जोड़ना है। यहां LED डोम पर अंतरिक्ष और खगोलीय घटनाओं से जुड़े कार्यक्रम दिखाए जाएंगे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
दिल्ली में 14 नवंबर से शुरू होगा 45वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला
पार्टनर के प्रति वफादार रहने पर भी मिला धोखा? रिश्ते में बेवफाई की पांच बड़ी वजहें
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का महाधमाका, 1,000 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म
