काकोरी: पहले पति ने किया था प्रेमा देवी की हत्या

हत्याकांड का राजफाश, कातिल गिरफ्तार, नाबालिग पुत्र पुलिस संरक्षण में

जान लेने के बाद गोहरामऊ गांव के बाहर आम की बाग के पास नहर की पटरी पर फेंका था

घटना में इस्तेमाल खून से सना बांका बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow :  काकोरी थाना के गोहरामऊ गांव के बाहर आम की बाग के पास नहर की पटरी पर गुरुवार सुबह जिस 32 वर्षीय प्रेमा देवी की हत्या कर खून से लथपथ शव मिला था उसकी जान किसी गैर ने नहीं बल्कि उसी के पहले पति राजकुमार यादव पुत्र जमुना प्रसाद ने मृतका के नाबालिग बेटे के साथ मिलकर किया था। शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के पहले पति राजू यादव को गिरफ्तार कर किया है। जबकि इस घटना में शामिल मृतका के नाबालिग बेटे को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है।

शव की पहचान होने पर गोहरामऊ गांव निवासी प्रदीप यादव की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस सनसनीखेज मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अफसरों जल्द घटना का राजफाश करने के लिए निर्देशित किया था।

अपने अधिकारियों का फरमान मिलते ही इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चन्द्र राठौर की टीम ने शुक्रवार को घटना का राजफाश करते हुए पहले पति काकोरी क्षेत्र स्थित सेमरामऊ गांव निवासी राजू यादव पुत्र जमुना प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग बेटे को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि भुलई खेड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय प्रेमा देवी की शादी करीब 18 वर्ष पहले आरोपी राजू यादव से हुई थी। उनका करीब 17 साल का बेटा है।

बताया जा रहा है कि प्रेमा देवी ने करीब दस माह पहले पड़ोस में रहने वाले प्रदीप यादव से कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसके बाद से प्रेमा गोहरामऊ में दूसरे पति के साथ रहने लगी थी। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चन्द्र राठौर के मुताबिक पकड़ा गया राजू यादव ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी प्रेमा देवी ने धोखा देकर अपने प्रेमी प्रदीप यादव से शादी कर रहने लगी थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि इसके चलते उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल गई थी और लोगबाग मजाक उड़ा रहे थे। इसी के चलते सबक सिखाने के लिए प्रेमा को अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर हत्या कर नहर की पटरी पर शव फेंकने की बात स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल आलाकत्ल बरामद कर लिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

आज इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि पहुंचे महराजगंज

प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर कराया था रामकिशोर बाल्मीकि का कत्ल ‌

IDFC FIRST Bank का तोहफा, सभी क्रेडिट कार्ड पर नहीं लगेगा Forex Markup

बिहार बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, तीन महीने का सांसद वेतन राहत कोष में देंगे

ब्रिटेन के ऐतिहासिक किले पर पाकिस्तानी झंडे का विवाद

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े आर. माधवन, नए ब्रांड कैंपेन का आगाज

 

 

 

Spread the love

Crime News homeslider Politics Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, सिमडेगा में शोक की लहर Ranchi : झारखंड की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री विमला प्रधान का निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात करीब 8:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी संग मिलकर कराया था रामकिशोर बाल्मीकि का कत्ल ‌

मोहनलालगंज में बक्से में मिला था शव, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार अपचारी संरक्षण में, ई-रिक्शा व आलाकत्ल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: 16 सितंबर 2026 को मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा में हाईवे किनारे मदारी खेड़ा रोड पर लकड़ी के बक्से में जिस व्यक्ति की हत्या कर लाश मिली थी उसकी पहचान दुबग्गा थाना क्षेत्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

नगराम में गांजा तस्करी गिरोह का राजफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

12.750 किलो गांजा, तीन मोबाइल, सोने की चेन और कार बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशनदेशनुसार मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त रल्ला […]

Spread the love
Read More