SP महाराजगंज ने अतिरिक्त ग्रिड संचार केन्द्र का किया उद्घाटन

Maharajganj

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: जनपद महराजगंज में पुलिस ने सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में अपनी संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कोल्हुई थाना परिसर में बनाए गए अतिरिक्त ग्रिड (कंट्रोल रूम) संचार केंद्र का उद्घाटन किया।

यह नया संचार केंद्र 24 घंटे काम करेगा। इसके जरिए फरेन्दा और नौतनवां सर्किल के थानों, चौकियों, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों और फायर स्टेशन को अच्छे रेडियो संचार नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे फरेन्दा, पुरन्दरपुर, बृजमनगंज, कोल्हुई, नौतनवां, सोनौली, परसामलिक और बरगदवा समेत सभी संबंधित पुलिस इकाइयों के बीच सूचनाएं और तेजी से पहुंचाई जा सकेंगी।

ये भी पढें

महिलाओं में हार्ट हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता, इन बदलावों पर दें ध्यान

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि किसी दुर्घटना, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था की समस्या या सीमावर्ती इलाके में किसी घटना की सूचना मिलने पर, उसे संबंधित टीमों तक तेजी से पहुंचाने में इस व्यवस्था से बड़ी मदद मिलेगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस बल की जल्दी तैनाती और कार्रवाई में भी इससे सहायता मिलेगी।

इस अतिरिक्त ग्रिड के शुरू होने से मुख्य रेडियो ग्रिड पर संचार का दबाव भी कम होगा। साथ ही गश्ती वाहनों, थानों, चौकियों और फायर स्टेशन के बीच अच्छा तालमेल बनेगा। जिले के भौगोलिक और सीमावर्ती हालात को देखते हुए संचार नेटवर्क को आधुनिक और मजबूत बनाने पर लगातार काम हो रहा है। अतिरिक्त ग्रिड की शुरुआत इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हक के लिए लड़ती महिला की कहानी ‘हक़’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर जल्द

लखनऊ में हिट एंड रन: लड़की को सामने देख युवक ने बढ़ाई कार, बोनट पर घसीटा

SIIMA में कांतारा ने दिखाया जलवा, होम्बले की फिल्म को मिले नौ अवार्ड

 

 

Spread the love

2 thoughts on “SP महाराजगंज ने अतिरिक्त ग्रिड संचार केन्द्र का किया उद्घाटन

Comments are closed.

Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों को CM योगी ने दी बड़ी राहत

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहम घोषणा की है। गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांगजन पेंशन की राशि बढ़ाने के साथ इसके दायरे का भी विस्तार करेगी। इससे इन योजनाओं से जुड़े मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में हिट एंड रन: लड़की को सामने देख युवक ने बढ़ाई कार, बोनट पर घसीटा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कथित तौर पर कार के बोनट पर कुछ दूरी तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती कार सवार युवक को रोकने के लिए उसके […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

हुसैनगंज: होटल की पांचवीं मंजिल से गिरकर होटल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

हादसा या आत्मघात होटल बालाजी ग्रैंड में हुई की घटना का मामला CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही छानबीन ए अहमद सौदागर Lucknow: हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित होटल बालाजी ग्रैंड में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां होटल कर्मी प्रणव विश्वास संदिग्ध हालात में पांचवीं मंजिल से निचे गिर पड़ा। गंभीर […]

Spread the love
Read More