मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या, पौत्र घायल

Lucknow
  • हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार, तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई
  • घटना से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर
  • कृष्ण लोक कॉलोनी के सामने देशी शराब ठेके के पास हुई वारदात का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow: राजधानी लखनऊ में दुस्साहसिक घटना होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार देर शाम मलिहाबाद क्षेत्र में बीमा एजेंट को गोली मारकर घायल करने का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब मड़ियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड पर कृष्ण लोक कॉलोनी के सामने स्थित देशी शराब ठेके के पास शनिवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब मोटरसाइकिल की टक्कर लगने के बाद बौखलाए एक सिरफिरे ने 70 वर्षीय बुजुर्ग मदन बिहारी तिवारी और उनके पौत्र संकल्प तिवारी के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर लहुलुहान कर दिया।

ये भी पढें

नीली ड्रेस को लेकर केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में जख्मी दादा पोते को केजीएमयू में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग मदन बिहारी तिवारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं संकल्प तिवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी नवीन कुमार सिंह के मुताबिक कि हमलावर की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगा दी गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएगा।

 

मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित भरत नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग मदन बिहारी तिवारी शनिवार को अपने 19 वर्षीय पौत्र संकल्प तिवारी के साथ कहीं जा रहे थे कि जैसे ही वह कृष्ण लोक कॉलोनी के सामने देशी शराब ठेके के पास पहुंचे कि एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल की टक्कर लगने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि उक्त व्यक्ति ने बुजुर्ग मदन बिहारी तिवारी और उनके पौत्र संकल्प तिवारी के ऊपर चाकू से वारकर दिया, जिससे दादा पोते गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढें

MP Weather: मानसून फिर हुआ एक्टिव, बैतूल-उज्जैन समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

घटना की खबर मिलते ही अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी नवीन कुमार सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग मदन बिहारी तिवारी ने दम तोड़ दिया, जबकि संकल्प तिवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी नवीन कुमार सिंह के मुताबिक स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई तो हमलावर की पहचान मड़ियांव के केशव नगर निवासी 40 वर्षीय राज कुमार उर्फ मलाई के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी राज कुमार उर्फ मलाई की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

MP Weather: मानसून फिर हुआ एक्टिव, बैतूल-उज्जैन समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आवास

चीनी मिल संघ के रिटायर प्रधान प्रबंधक ने किया करोड़ों का गोलमाल!

मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान: CM योगी

 

 

Lucknow
Politics Uttar Pradesh

नीली ड्रेस को लेकर केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई के नए ड्रेस कोड को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सपा की छात्र सभा की ओर से नीली टी-शर्ट और जींस को नई पहचान के तौर पर अपनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस फैसले पर सवाल उठाने शुरू […]

Read More
Education Uttar Pradesh

68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आवास

आयोग के आदेश का पालन किए जाने उठाई मांग Lucknow: 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षण संबंधी मामले में शनिवार को अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार उनका मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से अंतिम निर्णय […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

चीनी मिल संघ के रिटायर प्रधान प्रबंधक ने किया करोड़ों का गोलमाल!

भ्रष्टाचारी विनोद अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहा शासन चीनी मिल संघ में नियमित और सेवानिवृत कार्यकाल में किया गोलमाल भ्रष्ट अफसर को एसीएस गन्ना और संघ की प्रबंध निदेशक का संरक्षण Lucknow:  प्रदेश के चीनी एवं गन्ना विकास विभाग में भ्रष्टाचारी अफसर के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाए संरक्षण दिया जा रहा […]

Read More