भारत-नेपाल सीमा पर 55 बोरी यूरिया खाद लावारिस हालत में बरामद

Maharajganj

पुलिस, कस्टम और SSB की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: महाराजगंज के सोनौली थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 55 बोरी भारतीय यूरिया खाद जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे तस्करी विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। पुलिस, सीमा शुल्क विभाग और SSB की एक संयुक्त टीम ने यह खाद बरामद की।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में यह टीम बनाई गई थी। टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।

ये भी पढें

सोनौली बॉर्डर पर मंडलायुक्त – DIG का दौरा

तीन सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे ग्राम हरदीडाली टोला मुरदहिया के नो मेन्स लैंड के पास सागौन के बगीचे से यह लावारिस यूरिया खाद बरामद हुई।बरामदगी के आधार पर सोनौली थाने में अज्ञात के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 113 के तहत केस दर्ज किया गया है। जब्त माल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा जा रहा है। बरामदगी में 55 बोरी लावारिस भारतीय यूरिया खाद शामिल है।

इस कार्रवाई में सोनौली थाना पुलिस से उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल, कांस्टेबल बृजेश कुमार, मधुसूदन और ऋषि मुनि राय शामिल थे। SSB की 66वीं वाहिनी से निरीक्षक अभिनेष कुमार, मुख्य आरक्षक राम तिलक मौर्य, आरक्षक राधेश्याम और अनुज कुमार साहनी मौजूद थे। सीमा शुल्क विभाग नौतनवां से कस्टम अधीक्षक एस.के.पाल, श्रवण जायसवाल, निरीक्षक कुलदीप सिंह और हेड कांस्टेबल सुबोध चौबे भी टीम का हिस्सा थे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनें सूर्यकुमार? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

जन्माष्टमी चार सितंबर को: गृहस्थ-वैष्णव दोनों रखेंगे एक ही दिन व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

‘राम धन’ को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “भारत-नेपाल सीमा पर 55 बोरी यूरिया खाद लावारिस हालत में बरामद

Comments are closed.

Mathura
Uttar Pradesh

यूपी को संभावना वाला प्रदेश बनाएं – बोले CM योगी

Mathura: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार ने प्रदेश की चुनौतियों को समस्या मानकर उनसे पीछे हटने के बजाय उनमें विकास की संभावनाएं तलाशीं। मथुरा में आयोजित ‘पंचायत आजतक’ के मंच से उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनौतियों को अवसर में बदलने की दिशा में काम किया है। उनके […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

जन्माष्टमी की रात 500 ड्रोन आसमां पर दिखायेंगे कृष्ण लीलाएं

Shri Krishna Janmashtami 2026 : श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित जनपद के प्रमुख देवालयों व घरों में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कल (4 सितंबर) को धूमधाम से मनाई जाएगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लीला मंच पर परंपरागत श्रीकृष्ण लीलाओं का कलाकारों द्वारा ब्रज की परंपराओं के साथ मंचन हो रहा है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु जन्मस्थान सहित अन्य मंदिरों […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

KGMU में गिरी दीवार, ऑक्सीजन सप्लाई ठप होने से अफरा-तफरी

15 से ज्यादा ऑपरेशन टले, अब शनिवार को होंगे KGMU Lucknow :  KGMU के ट्रॉमा सेंटर के पास जमीन धंसने से दीवार ढह गई, जिससे पास में लगी लिक्विड ऑक्सीजन की पाइपलाइन टूट गई। इस भयावह हादसे से शताब्दी भवन के कई वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति अचानक बंद होने से अफरा-तफरी मच गई। ऑक्सीजन […]

Spread the love
Read More