
रंजन कुमार सिंह
Ranchi: ओडिशा के पुरी में समुद्र के समीप जल्द ही झारखंड सरकार का अपना गेस्ट हाउस होगा। इस पर करीब 99 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अभी पुरी में झारखंड का गेस्ट हाउस किराए के भवन में चल रहा है। नए गेस्ट हाउस निर्माण का प्राक्कलन तैयार हो गया है। भवन निर्माण विभाग ने तकनीकी अनुमोदन दे दिया है।
ये भी पढें
नेपाल में 1127 मौतों के बाद भी मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, कई जिलों में नया अलर्ट
डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है। अब प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुरी में बनने वाले इस गेस्ट हाउस में झारखंड से आने वाले मंत्रियों, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आम लोगों के ठहरने की भी सुविधा होगी। इसके लिए संबंधित विभाग से बुकिंग करानी होगी।
ये भी पढें
कभी सत्ता के सबसे ताकतवर गलियारों में गूंजता था अमर मणि त्रिपाठी नाम
भगवान जगन्नाथ मंदिर से आठ किमी दूर बनेगा भवन
ओडिशा सरकार ने अपने इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (इडको) के माध्यम से पुरी सदर के ग्राम बालुखंडा में 0.35 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। यह जमीन कोणार्क वन्यजीव अभयारण्य के पास है और भगवान जगन्नाथ मंदिर से करीब आठ किलोमीटर दूर है। जमीन के लिए झारखंड सरकार ने इडको को 49.70 लाख रुपए लीज प्रीमियम, 7.20 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी, वार्षिक किराया और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच पहले ही लीज एग्रीमेंट हो चुका है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नेपाल में 1127 मौतों के बाद भी मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, कई जिलों में नया अलर्ट
कभी सत्ता के सबसे ताकतवर गलियारों में गूंजता था अमर मणि त्रिपाठी नाम
गुलदस्ता पत्रकारिता का स्वर्णकाल: खबरें गईं, बुके आ गए!


One thought on “पुरी जगन्नाथ धाम में राज्य सरकार बनायेगी अपना गेस्ट हाउस”
Comments are closed.