योगी सरकार ने सात PCS अफसरों के किए तबादले, ज्योति राय बनीं आजमगढ़ की अपर आयुक्त

UP PCS Transfer

UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बलरामपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात ज्योति राय को पदोन्नति देकर आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। तबादलों में आजमगढ़, बलरामपुर, बांदा, बुलंदशहर, चंदौली, बरेली, प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ से जुड़े पद शामिल हैं।

ज्योति राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बलरामपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के रूप में कार्यरत ज्योति राय को प्रमोशन के बाद आजमगढ़ मंडल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। यह उनके प्रशासनिक करियर में महत्वपूर्ण नई जिम्मेदारी मानी जा रही है।

ये भी पढें

एक ही जगह टीवी और OTT का मज़ा, VZY की बिक्री 200 करोड़ पार

वहीं, बांदा के नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला को बलरामपुर का नया अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। बुलंदशहर में SDM के पद पर तैनात दिनेश चंद्र अब बांदा के नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभालेंगे।

चंदौली की SDM को बरेली भेजा गया

चंदौली में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात दिव्या ओझा का भी तबादला किया गया है। उन्हें बरेली का अपर जिलाधिकारी न्यायिक बनाया गया है। प्रशासनिक फेरबदल में प्रयागराज और गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेटों की जिम्मेदारी भी बदली गई है।

प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को गोरखपुर भेजा गया है, जबकि गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव अब प्रयागराज में नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभालेंगे।इसके अलावा जन भवन, लखनऊ में तैनात निधि पांडेय को लखनऊ का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढें

ईरानी मिसाइल हमले के खतरे से ट्रंप को ऐसे निकाला गया, एयर फोर्स वन बना ‘डिकॉय’

पहले 13 IAS अधिकारियों का भी हुआ था तबादला

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 IAS अधिकारियों के तबादले किए थे। इस फेरबदल में गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज मंडल को नए मंडलायुक्त मिले थे। गोरखपुर मंडलायुक्त के पद पर इंद्र विक्रम सिंह की नियुक्ति की गई थी। वहीं वैभव श्रीवास्तव को बस्ती, शंभू कुमार को बरेली और डॉ. लोकेश एम को प्रयागराज का मंडलायुक्त बनाया गया था। इसके अलावा अनिल ढींगरा को मंडलायुक्त गोरखपुर के पद से हटाकर आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद समेत अन्य जिम्मेदारियां दी गई थीं।

कई IAS अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत रविंद्र को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। प्रकाश बिंदु को PCDF का प्रबंध निदेशक बनाया गया, जबकि भूपेंद्र एस. चौधरी को सचिव प्रशासनिक सुधार की जिम्मेदारी सौंपी गई। सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त प्रयागराज के पद से हटाकर श्रमायुक्त बनाया गया। संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, पुष्पराज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। हाल ही में PCS से IAS पद पर पदोन्नत हुए पुष्पराज सिंह को मिली यह जिम्मेदारी भी प्रशासनिक फेरबदल का अहम हिस्सा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

एक ही जगह टीवी और OTT का मज़ा, VZY की बिक्री 200 करोड़ पार

लाल किला धमाके पर बड़ा खुलासा, AQIS से जुड़े संगठन का सामने आया कनेक्शन

लाल किले के पास हमले पर UN का बड़ा खुलासा

गोमूत्र से कमाई मॉडल या चुनावी चमक

 

 

Crime News homeslider Uttar Pradesh

ज़रूरी सूचना – इस मासूम को उसके माता-पिता तक पहुंचाएं 

चिनहट: लावारिस हालत में मिला एक मासूम बच्चा, माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र में एक करीब पांच वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। वह अपने माता-पिता या फिर अन्य सदस्यों का नाम नहीं बता पा रहा है। बच्चा अभी थाना चिनहट में […]

Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

भैंस के बहाने योगी-अखिलेश की सियासत

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब केवल तीन महीने बाकी हैं, लेकिन नेताओं की जुबान बता रही है कि 2027 की लड़ाई का दबाव अभी से सिर चढ़कर बोलने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अखिलेश यादव पर हमला करने के लिए भैंस का सहारा लेना पड़ा और अखिलेश को अपने बचाव में भगवान […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े और चौंकाने वाले तीसरे मोर्चे की दस्तक हो चुकी है। लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन […]

Read More