बाल झड़ने की बीमारी से परेशान 15 वर्षीय मोनी ने की आत्महत्या, सिर पर टोपी लगाकर रखती थी

सुल्तानपुर में बाल झड़ने से परेशान 15 साल की किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम, सिर पर टोपी लगाकर रहती थी

Hair Loss in Adolescent Girls : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर कोट गांव में 15 वर्षीय किशोरी की मौत से परिवार में मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि किशोरी कई वर्षों से बाल झड़ने की समस्या से परेशान थी और इलाज के बावजूद उसे राहत नहीं मिल रही थी। इसी परेशानी के बीच 12 अगस्त को उसने बाग में अपनी जान दे दी।

मृतका की पहचान मोनी उर्फ प्रिया निषाद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, करीब चार से पांच साल पहले एक बीमारी के बाद उसके सिर के बाल तेजी से झड़ने लगे थे और बाद में लगभग पूरी तरह खत्म हो गए। बालों को लेकर किशोरी काफी परेशान रहती थी। बताया गया कि वह लोगों के सामने जाने में झिझकती थी और अपने सिर को ढकने के लिए अक्सर टोपी पहनकर रखती थी।

इलाज से फायदा नहीं मिलने पर बढ़ती गई परेशानी

मोनी के पिता उदयराज निषाद मजदूरी करते हैं। परिवार के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से किशोरी का घरेलू स्तर पर इलाज भी कराया जा रहा था। हालांकि, उपचार से अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। परिजनों का कहना है कि दवा लेने के बाद उसे सिरदर्द की शिकायत भी बढ़ गई थी।

परिवार का दावा है कि लंबे समय से बीमारी और इलाज के बावजूद सुधार नहीं होने के कारण मोनी तनाव में रहने लगी थी। इसी वजह से उसकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई थी। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के पीछे की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

बकरियां चराने के लिए घर से निकली थी किशोरी

मोनी पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसने प्राथमिक विद्यालय में पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। परिवार में उसकी तीन बहनें और एक भाई है। घटना वाले दिन वह रोज की तरह बकरियां चराने के लिए घर से निकली थी।

काफी समय बीतने के बाद जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के एक बाग में उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

नगर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, 12 अगस्त को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में किशोरी के बीमारी और तनाव से परेशान होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

परिवार पहले से आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहा

मोनी के परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं बताई जा रही है। उसके पिता मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। वहीं, परिवार की एक रिश्तेदार शारदा देवी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही हैं और इस साल से उनका डायलिसिस भी चल रहा है।

इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा बसपा से निष्कासित

‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ से अमर हुई लता मंगेशकर की आवाज

लाल किला धमाके पर बड़ा खुलासा, AQIS से जुड़े संगठन का सामने आया कनेक्शन

संसद में हंगामा ही सिर्फ मकसद नहीं होना चाहिए

 

2 thoughts on “बाल झड़ने की बीमारी से परेशान 15 वर्षीय मोनी ने की आत्महत्या, सिर पर टोपी लगाकर रखती थी”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

विकासनगर: एक प्रतिष्ठित स्कूल में तैनात सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

शव विद्यालय की पहली मंजिल पर गैलरी में रस्सी के सहारे झूलता मिला इस कदम को क्यों उठाया इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow: विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में बतौर सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत शिवदास की संदिग्ध हालात में […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड: छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले टीचर की हत्या

Agra: मृतक शिक्षक ओमप्रकाश यादव उर्फ ओपी यादव आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-13 में रहते थे। मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले यादव शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज में गणित के शिक्षक थे। इसके साथ ही वह आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 स्थित वीएस प्लाजा में अपनी कोचिंग भी चलाते थे। यहां वह कक्षा नौ […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने महिला को बेहोश कर उड़ाए 18 लाख

Lucknow:  सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना भारी पड़ सकता है, इसका एक मामला राजधानी लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले मध्य प्रदेश निवासी एक युवक ने महिला को अपनी बातों में फंसाया और फिर साथी के साथ उसके घर पहुंचकर कोल्ड […]

Read More