CWG 2026 में भारत की धमाकेदार शुरुआत, लवलीना बोरगोहेन का पदक हुआ तय

CWG 2026

CWG 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत से पहले ही भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। महिला बॉक्सिंग की स्टार खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन ने भारत का पहला पदक पक्का कर दिया है। ग्लासगो में होने वाले इन खेलों की ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही लवलीना का कम से कम कांस्य पदक जीतना तय हो गया है। लवलीना बोरगोहेन महिला बॉक्सिंग के 75 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। इस कैटेगरी में खिलाड़ियों की संख्या कम होने के कारण उन्हें सीधे सेमीफाइनल में जगह मिल गई है, जिससे उनका पदक पक्का हो गया है।

75 किलोग्राम वर्ग में सिर्फ  पांच खिलाड़ी थीं शामिल

महिला बॉक्सिंग के 75 किलोग्राम वर्ग में इस बार सिर्फ पांच मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया है। नियमों के अनुसार टॉप-3 खिलाड़ियों को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश दिया गया, जिसमें भारत की लवलीना बोरगोहेन भी शामिल हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही लवलीना का कम से कम कांस्य पदक जीतना तय हो गया है। अब उनकी नजर गोल्ड मेडल पर होगी।

टोक्यो ओलंपिक में भी जीत चुकी हैं पदक

लवलीना बोरगोहेन भारतीय बॉक्सिंग की बड़ी स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। उनके अनुभव और शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

भारत के लिए शानदार शुरुआत

कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत से पहले ही पदक पक्का होना भारतीय दल के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला है। लवलीना की सफलता से भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और आने वाले मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। ग्लासगो में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के कई खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश करेंगे। हालांकि, सबसे पहले पदक की पुष्टि लवलीना बोरगोहेन के नाम से हुई है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

US-Iran तनाव से कच्चे तेल में उछाल, ब्रेंट क्रूड छह सप्ताह के हाई पर; पेट्रोल-डीजल पर बढ़ सकता है दबाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से उजड़ा परिवार, प्रयागराज में महिला की मौत से मचा कोहराम

अखिलेश यादव का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, बोले- हिरासत के दौरान खींचा गया मेरा कुर्ता

NEET पेपर लीक पर संसद में घमासान, विपक्ष ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक चर्चा से किया इनकार

Spread the love

IND vs SLC
Sports

IND vs SLC: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत, शुभमन गिल ने की बल्लेबाजी

IND vs SLC:  श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए राहत की खबर सामने आई है। टीम के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी उंगली की चोट से उबरते नजर आए हैं। अभ्यास मैच के आखिरी दिन रविवार को गिल बल्लेबाजी के लिए मैदान […]

Spread the love
Read More
Sai Sudharsan
Sports Uttar Pradesh

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

 टीम इंडिया को बड़ा झटका IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट की वजह से दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पैर के अंगूठे में चोट के कारण […]

Spread the love
Read More
FIFA World Cup
International Sports

FIFA वर्ल्ड कप में सनसनी मेसी को धमकी, रोनाल्डो भी रहे निशाने पर

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक लीक पुलिस डोजियर के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई खिलाड़ियों, अधिकारियों और रेफरी को गंभीर धमकियों का […]

Spread the love
Read More