उन्नाव: पत्नी ने पड़ोसी को 25 हजार में दी पति की सुपारी, बक्सा कांड का खुलासा

Unnao:  सोनू सविता हत्याकांड यानी बक्सा कांड में पुलिस की पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार नेहा रावत ने अपने पड़ोसी जितेंद्र सिंह उर्फ राहुल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि सोनू की हत्या करने के लिए जितेंद्र को 25 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। हत्या के बाद शव को बक्से में रखवाया गया और लोडर से उसे ठिकाने लगाने की तैयारी की गई। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने सामान्य दिनचर्या की तरह व्यवहार किया, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पति की नशेबाजी और मारपीट से परेशान थी नेहा

पुलिस के अनुसार, नेहा रावत ने पूछताछ में बताया कि वह पति सोनू सविता की आए दिन की नशेबाजी और मारपीट से परेशान थी। इसी से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने पड़ोसी जितेंद्र से मदद मांगी। पुलिस ने गिरफ्तार नेहा और जितेंद्र को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की, जिसमें हत्या की साजिश और वारदात से जुड़ी कई जानकारियां सामने आईं।

सिल-बट्टे से किया हमला, फिर कंबल से दबाया मुंह

पुलिसिया पूछताछ के मुताबिक, घटना वाले दिन शाम करीब पांच बजे जितेंद्र अपने घर पहुंचा तो नेहा ने उसे अपने कमरे में बुलाया। उस समय सोनू नशे में धुत था। आरोप है कि जितेंद्र ने इसे वारदात को अंजाम देने का सही मौका बताया। इसके बाद नेहा ने सिल उठाकर सोनू के सिर पर पहला वार किया। सोनू के गिरने के बाद जितेंद्र ने सिल-बट्टा लेकर उसके सिर, कनपटी और सीने पर कई वार किए। पुलिस के अनुसार, सोनू के जिंदा होने की आशंका पर जितेंद्र ने कंबल से उसका मुंह तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं।

ये भी पढें

मालदीव में समुद्र के नीचे डुबाए दो विमान, अब बनेगा अनोखा टूरिस्ट स्पॉट

शव बक्से में रखवाया, परिवार के साथ मेला देखने गया पड़ोसी

हत्या के बाद शव को बक्से में रखवाने और उसे ठिकाने लगाने की तैयारी की गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद जितेंद्र लोडर रवाना करने के बाद अपनी पत्नी और दो बच्चों को विजयदशमी का मेला दिखाने ले गया। परिवार के साथ रावण दहन देखने के बाद वह घर लौटा, खाना खाया और सो गया। हालांकि, अगली सुबह पुलिस उसके दरवाजे पर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

बेटी के पास पहुंची थी नेहा, वहीं से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, नेहा रावत की चार बेटियां हैं, जो उसके पहले पति जगदीश के साथ लखनऊ में रहती हैं। इनमें 18 वर्षीय पल्लवी ने हाल ही में दही चौकी स्थित एक जूता फैक्ट्री में काम शुरू किया था और वह ललऊखेड़ा में किराए के कमरे में रहती थी। सोनू की हत्या और शव को ठिकाने लगाने के बाद नेहा लोडर से सामान लेकर बेटी पल्लवी के पास पहुंची थी। पुलिस ने बुधवार तड़के उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया।

पड़ोस में वारदात, महिला की भूमिका पर भी उठे सवाल

जितेंद्र और उसके पड़ोस में रहने वाली खुशबू के कमरों के बीच महज चार इंच की दीवार होने की बात सामने आई है। ऐसे में दिनदहाड़े हुई हत्या की आवाज सुनाई देने को लेकर भी सवाल उठे। जितेंद्र की गिरफ्तारी के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान खुशबू ने अपने पति को साजिश में फंसाए जाने की बात कही।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास, सबसे बड़ा रन चेज किया

भारत-प्रशांत संबंधों को नई ऊंचाई, विदेश राज्य मंत्री का तीन देशों का दौरा संपन्न

मालदीव में समुद्र के नीचे डुबाए दो विमान, अब बनेगा अनोखा टूरिस्ट स्पॉट

बाजार में गिरावट के बीच टाटा के इस शेयर में 19% से ज्यादा की तेजी, 81% घटा कंपनी का घाटा

महाराष्ट्र MLC चुनाव: पाँच सीटों पर कल मतदान, 182 उम्मीदवार मैदान में

 

 

 

Spread the love

One thought on “उन्नाव: पत्नी ने पड़ोसी को 25 हजार में दी पति की सुपारी, बक्सा कांड का खुलासा”

Comments are closed.

Maharajganj
Uttar Pradesh

MLC चुनाव: महराजगंज में 23 अक्टूबर तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: गोरखपुर- फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने जिले में मदिरा की सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। ये भी पढें भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास, सबसे बड़ा रन चेज किया जारी आदेश के अनुसार, 23 […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
Uttar Pradesh

शिक्षक MLC चुनाव में सपा को मिली बड़ी ताकत

गोरखपुर विवि के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्र ने किया डॉ. संजयन त्रिपाठी का किया समर्थन कहा- सपा सरकार में ही हुआ शिक्षकों का सम्मान शिक्षकों के हित में होगी डॉ. संजयन त्रिपाठी की जीत- प्रोफेसर चितरंजन मिश्र उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider International

तलाक के बाद भी नहीं भूली पूर्व पति का रिश्ता, 76 वर्षीय महिला ने की दो हत्याएं

America: अमेरिका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 76 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व पति और उसकी 40 वर्षीय गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, जब गर्लफ्रेंड की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं, तो आरोपी महिला ने उन पर भी गोली […]

Spread the love
Read More