सोना ₹306 घटा, चांदी ₹1,253 बढ़ी

इस साल ₹2.80 लाख तक जा सकती है

Gold Price Today  : ने के दाम में 14 जुलाई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन IBJA के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 306 रुपए घटकर 1.42 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं एक किलो चांदी 1,253 रुपए बढ़कर 2.20 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

चांदी ऑल टाइम हाई से 1.66 लाख रुपए नीचे

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 34 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 166 दिन में चांदी 1.66 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

दाम में गिरावट की वजह

मजबूत अमेरिकी डॉलर: फेडरल रिजर्व के संकेतों के बाद वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें गिरती हैं। पिछले कुछ समय पहले सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी थीं। दामों में इतनी बड़ी तेजी आने के बाद बड़े निवेशकों और ट्रेडर्स ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों में गिरावट आई है।
एकमुश्त निवेश से बचें

कमोडिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने के दावों पर गडकरी का जवाब

IMD का बड़ा अलर्ट: बिहार-यूपी समेत कई राज्यों में तेज बारिश, बिजली गिरने की आशंका

तुला, वश्चिक और धनु राशि वालों को आज मिलेगी खुशखबरी

 

 

Spread the love

One thought on “सोना ₹306 घटा, चांदी ₹1,253 बढ़ी”

Comments are closed.

Business Economy

प्याज के दाम ने बढ़ाई टेंशन, सरकार बोली- कमी नहीं, जल्द बढ़ेगी सप्लाई

प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा बयान Onion Price Hike: देश में प्याज की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। पिछले करीब एक महीने में प्याज की औसत खुदरा कीमत में लगभग 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली, चेन्नई, […]

Spread the love
Read More
Business

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगी शाखाएं

24 अगस्त के बाद कई दिन बैंक रहेंगे बंद Banks closed next week: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे समय रहते निपटा लेना बेहतर होगा। अगले सप्ताह अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों के चलते कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहने वाली हैं। ऐसे में ग्राहकों को बैंक जाने […]

Spread the love
Read More
Sugar prices
Business homeslider

चीनी के दाम ने बढ़ाई टेंशन, ₹70 किलो तक पहुंचा भाव; खड़गे ने उठाए सवाल

Sugar prices: देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को चीनी के बढ़ते दाम और घटते स्टॉक को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब भारत को चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भर बताया जाता है, तो फिर विदेश से चीनी […]

Spread the love
Read More