ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर दिल्ली HC सख्त, GAC को 15 दिन में फैसला सुनाने का आदेश

Dhruv Rathee News

Dhruv Rathee News : यूट्यूबर ध्रुव राठी के विवादित वीडियो को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने सरकार की ग्रिवांस अपीलीय समिति (Grievance Appellate Committee-GAC) को निर्देश दिया है कि वीडियो हटाने की मांग वाली अपील पर 15 दिनों के भीतर फैसला सुनाया जाए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसके आदेश की किसी भी तरह की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा।

मामला 21 मार्च को यूट्यूब पर अपलोड किए गए ध्रुव राठी के वीडियो ‘क्या हिंदू बीफ खा सकते हैं? केरल स्टोरी दो  का पर्दाफाश‘ से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता अमिता सचदेवा का आरोप है कि वीडियो में भगवान राम, माता सीता और भगवान कृष्ण के संबंध में की गई टिप्पणियों से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी आधार पर वीडियो हटाने की मांग की गई है।

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि यूट्यूब जैसे इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म को आपत्तिजनक और कथित रूप से नफरत फैलाने वाले कंटेंट के मामले में अधिक सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने दलील दी कि ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाया जाना चाहिए और यदि गूगल स्वयं कार्रवाई नहीं करता है तो अदालत आवश्यक आदेश जारी करे।

वहीं, गूगल की ओर से अदालत को बताया गया कि कंपनी इस मामले में अपना जवाब दाखिल कर चुकी है और याचिकाकर्ता की अपील पहले से ही GAC के समक्ष लंबित है। इसके बाद जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने GAC को निर्देश दिया कि वह 15 दिनों के भीतर इस मामले में अपना निर्णय सुनाए। फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट ने विवादित वीडियो को हटाने का कोई अंतिम आदेश नहीं दिया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

Gauri Spratt Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं गौरी स्प्रैट, जानिए उनकी नेटवर्थ और प्रोफेशन

शेष फरेन्दा गेट हादसे में बड़ी कार्रवाई, प्रधान पर FIR 

ई-रिक्शा को दूर से रोकने वाले चीनी ऐप्स पर केंद्र का बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से हटाने का आदेश

आम महोत्सव 2026: योगी सरकार का बागवानी और कृषि निर्यात पर बड़ा फोकस

Spread the love

New Delhi
homeslider National

बापू की 157वीं जयंती कल, देशभर में होंगे श्रद्धांजलि और जागरूकता कार्यक्रम

New Delhi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती प्रतिवर्ष दो अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस का पवित्र अवसर है। महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। भारत में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है और सभी सरकारी कार्यालय, […]

Spread the love
Read More
Delhi National

भारत की मेजबानी में हुई बिम्सटेक बैठक, टेरर फंडिंग रोकने पर मंथन

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत सरकार की मेजबानी में आतंकवाद और ट्रांसनेशनल क्राइम पर बिम्सटेक जॉइंट वर्किंग ग्रुप (JWG-CTTC) की 11वीं बैठक नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बिम्सटेक के सभी सात सदस्य देशों, बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। इस सुरक्षा संवाद की अध्यक्षता […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More