
लगातार कम हो रहे हैं गोल्ड के भाव, जानिए आज का नया रेट
Gold-Silver Price Update सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सप्ताह की शुरुआत में ही सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियंस एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार, सोमवार को सोने और चांदी दोनों के भाव में कमी आई है।
ये भी पढ़े
जून में ऑटो बाजार में धमाका, लॉन्च होंगी टाटा सिएरा EV समेत पाँच नई कारें
24 कैरेट सोना हुआ सस्ता
आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,444 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 1,55,599 रुपये पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसका भाव 1,57,043 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी एक कारोबारी सत्र में ही सोने के दाम में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली है।
अलग-अलग कैरेट के सोने का भाव
24 कैरेट: ₹1,55,599 प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट: ₹1,54,976 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,42,529 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: ₹1,16,614 प्रति 10 ग्राम (लगभग)
14 कैरेट: ₹90,959 प्रति 10 ग्राम (लगभग)
चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को चांदी का भाव 1,066 रुपये प्रति किलोग्राम घटकर ₹2,62,900 प्रति किलो पहुंच गया। शुक्रवार को चांदी का रेट ₹2,63,966 प्रति किलो था।
ये भी पढ़े
बैंक बंद…लेकिन UPI चालू! जून में लगातार कई दिन बंद रहेंगे बैंक
लगातार नीचे आ रहे हैं भाव
बीते कुछ सप्ताह से सोने और चांदी की कीमतों में नरमी का रुख बना हुआ है। 25 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,58,622 प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर ₹1,55,599 रह गया है। यानी इस अवधि में सोना करीब ₹3,023 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी का रेट 25 अप्रैल को ₹2,69,754 प्रति किलो था, जो अब घटकर ₹2,62,900 प्रति किलो पर आ गया है। इस तरह चांदी करीब ₹6,854 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बदलती रणनीति का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। इसके अलावा सरकार द्वारा सोने और चांदी पर आयात शुल्क (Import Duty) बढ़ाए जाने के बाद भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
ये भी पढ़े
IMD का अलर्ट: गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगा खतरा, देशभर में बारिश और तूफान की चेतावनी
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सोनौली बॉर्डर पर ओवरलोड वाहनों की धरपकड़, लाखों का जुर्माना
सुबह-सुबह मची चीख-पुकार, खगड़िया में घर के अंदर परिवार पर जानलेवा हमला
दो टूक : NTA की कीमत पर कितनें छात्रों का जीवन तबाह करेगी सरकार


2 thoughts on “सोना हुआ सस्ता…चांदी में भी बड़ी गिरावट ! जानिए आज का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट”
Comments are closed.