400 करोड़ का जमीन घोटालाः पूर्व ADM सहित कंपनियों व बैंक अधिकारियों पर FIR

Untitled 3 copy
  • CM योगी ने की बड़ी कार्रवाई, मूसानगर थाने में तहसीलदार ने दर्ज कराया मुकदमा
  • जालसाजी में तत्कालीन प्रशासनिक अफसरों और बैंक कर्मियों की भूमिका आई सामने

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को जारी रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र में करीब 400 करोड़ के जमीन घोटाले में सख्त कार्रवाई की गई है। थर्मल पावर प्लांट लगाने के नाम पर हुई वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व एडीएम और संबंधित कंपनियों व बैंकों के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला साल 2011 से शुरू हुआ था। शासन ने चपरघटा और आसपास के गांवों (कृपालपुर, भुण्डा, रसूलपुर और भरतौली) की ग्राम समाज और निजी काश्तकारों की जमीन थर्मल प्लांट के लिए आवंटित की थी। जिलाधिकारी कपिल सिंह के संज्ञान में जब यह आया कि बिना सरकार की अनुमति के सरकारी जमीन को बैंकों में बंधक रखा गया है, तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। जांच में पता चला कि कंपनियों ने अफसरों के साथ मिलकर राजस्व क्षति पहुंचाई है। इसके बाद भोगनीपुर तहसीलदार प्रिया सिंह की तहरीर पर थाना मूसानगर में एफआईआर दर्ज की गई है।

सपा संस्थापक के दूसरे बेटे की मौत, मुलायम-साधना के प्रतीक नहीं रहे

थर्मल प्लांट लगाने का था प्रस्ताव

कानपुर देहात के भोगनीपुर में वर्ष 2011 में हिमावत पावर और लैन्को अनपरा पावर कंपनियों को थर्मल पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए 7 गांवों की लगभग 2332 एकड़ भूमि दी गई थी। समझौते की शर्तों के अनुसार, इन कंपनियों को 3 साल के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर बिजली उत्पादन करना था। लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद भी कंपनियों ने वहां कोई काम नहीं किया और वह सरकारी तथा अधिग्रहीत भूमि आज भी खाली पड़ी है। इन कंपनियों ने धोखाधड़ी करते हुए भूमि समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया। प्रशासन को यह भी शिकायत मिली कि पावर कंपनियों ने इस सरकारी भूमि को गिरवी रखकर बैंकों से 1500 करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया। कंपनियों ने न तो बिजली घर बनाया और न ही बैंकों का कर्ज चुकाया।

योगी सरकार का बड़ा फैसला,अब फ्लीट में 50 फीसदी तक होगी कटौती

जांच में क्या आया सामने

जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले में कंपनियों और बैंकों के साथ-साथ तत्कालीन अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) ओ.के. सिंह की भी मिलीभगत थी।  जब बैंकों ने इस कीमती भूमि को अवैध रूप से नीलाम करने की कोशिश की, तो वर्तमान जिलाधिकारी कपिल सिंह ने इसका संज्ञान लिया और CM योगी के निर्देश पर तत्काल एक्शन लिया गया। नीलामी पर रोक लगाकर इसे सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराया गया। वर्तमान में इस जमीन की कीमत सर्किल रेट के मुताबिक 300 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि बाजार मूल्य इससे भी कहीं अधिक है। शासन के निर्देश पर अब दोनों कंपनियों, संबंधित बैंकों (IDBI, कैनरा, PNB) के अधिकारियों और दोषी प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ थाना मूसानगर में जालसाजी और साजिश की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

सपा संस्थापक के दूसरे बेटे की मौत, मुलायम-साधना के प्रतीक नहीं रहे

प्रतीक यादव का निधन | लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम | बड़ी राजनीतिक खबर

Spread the love

EPFO 3
Business homeslider

EPFO 3.0 से बदल जाएगी PF व्यवस्था, जानिए क्या होगा नया सिस्टम

EPFO 3.0 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी डिजिटल सुविधा लेकर आने की तैयारी में है। EPFO जल्द ही अपना नया और अपग्रेडेड प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च कर सकता है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद पीएफ खाताधारकों को क्लेम सेटलमेंट, फंड निकासी और अकाउंट मैनेजमेंट में पहले से […]

Spread the love
Read More
RE NEET 2026
Education homeslider

RE-NEET 2026 पर नया विवाद, 33 पन्नों के पेपर और 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम पर उठे सवाल

RE-NEET 2026 परीक्षा को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया और विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से परीक्षा के दौरान 33 पन्नों के प्रश्नपत्र और कुछ केंद्रों पर 15 मिनट अतिरिक्त समय दिए जाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। छात्रों ने इसे परीक्षा की निष्पक्षता से जोड़ते हुए […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi
homeslider Sports

कोच ने खोला वैभव सूर्यवंशी का सीक्रेट, 100 ओवर की प्रैक्टिस ने बदली किस्मत

Vaibhav Suryavanshi भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी  की धमाकेदार बल्लेबाजी ने पिछले कुछ समय में क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने उन्हें देश के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है। अब उनके बचपन के […]

Spread the love
Read More