बंगाल फतह के बाद UP में जीत की तैयारियों में जुटी BJP

जल्द ही हो सकता सूबे में मंत्रिमंडल का विस्तार, जातीय आधार पर होगा फैसला

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बंगाल जीत के बाद अब पूरा फोकस उत्तर प्रदेश पर शिफ्ट हो गया है। साल 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़े राजनीतिक एक्शन की तैयारी तेज हो गई है। पार्टी जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार करके अपने मोहरे सेट करना चाह रही है। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि पार्टी हर जाति के मंत्रियों को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश में है। सूत्रों के मुताबिक 10 मई से पहले मंत्रिमंडल विस्तार संभव है, जबकि 15 मई तक संगठन में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पार्टी युवा चेहरों को मौका देने के मूड में है, वहीं उम्रदराज मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है।

ये भी पढ़े

क्या राजनीति में कदम रखेंगे आलोक मौर्या? प्रयागराज की मुलाकात ने उठाए सवाल

 

इस बार के मंत्रिमंडल विस्तार में आलाकमान द्वारा जातीय समीकरण साधने पर खास जोर दिया जा रहा है। लखनऊ से दिल्ली तक मंथन का दौर पूरा हो चुका है और अब फैसलों पर मुहर लगने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नेतृत्व के बीच कई दौर की बैठकों के बाद नया खाका तैयार किया गया है। नेताओं से फीडबैक लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया है। 10 से 15 मई के बीच बीजेपी संगठन और सरकार,दोनों स्तरों पर बड़े फैसले ले सकती है, जो 2027 चुनाव की दिशा तय करेंगे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

बॉबी देओल का बेकाबू अवतार ‘बंदर’ में आया सामने, MeToo कहानी ने जगाई चर्चा

क्या राजनीति में कदम रखेंगे आलोक मौर्या? प्रयागराज की मुलाकात ने उठाए सवाल

ICC T20 Rankings में बड़ा अपडेट: अभिषेक शर्मा नंबर 1 पर कायम, ईशान किशन से कड़ी टक्कर

 

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

अखिलेश की PDA यात्रा पर राजभर का तंज

Ambedkarnagar:  उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी की ‘PDA यात्रा’ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। अम्बेडकरनगर पहुंचे राजभर ने अखिलेश यादव के ‘समाजवादी विजय रथ’ के भगवा रंग को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा अब योगी […]

Spread the love
Read More
National Politics West Bengal

ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर में भी बड़ा झटका लगा है। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में ममता गुट के उम्मीदवार रबिउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। रबिउल आलम चौधरी के नाम वापस लेने […]

Spread the love
Read More
Politics

कर्नाटक में सरकार-पार्टी तालमेल के लिए समिति बनाएगी कांग्रेस?

Karnataka Congress:  19 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस आलाकमान कर्नाटक में सरकार और पार्टी संगठन के बीच बढ़ते मतभेदों को नियंत्रित करने और महत्वपूर्ण राजनीतिक और नीतिगत फैसले बेहतर समन्वय के साथ लेना सुनिश्चित करने के लिए एक ‘राजनीतिक मामलों की समिति’ बनाने पर विचार कर रहा है। यह प्रस्तावित समिति मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार एवं कर्नाटक कांग्रेस […]

Spread the love
Read More