ईरान का UAE पर ड्रोन हमला, तेल संयंत्र में लगी आग, तीन भारतीय घायल

UAE
  • फुजैराह में हमले से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर ड्रोन हमला कर दिया, जिससे हालात एक बार फिर बिगड़ते नजर आ रहे हैं। सोमवार को हुए इस हमले में फुजैराह स्थित एक तेल संयंत्र में आग लग गई। इस घटना में तीन भारतीय नागरिकों के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यह हमला यूएई के फुजैराह स्थित पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन में हुआ। ड्रोन हमले के बाद तेल संयंत्र में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फुजैराह क्यों है अहम?

फुजैराह यूएई के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह उस पाइपलाइन का अंतिम छोर है, जिसका इस्तेमाल यूएई ईरान के साथ तनाव के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से बचते हुए तेल परिवहन के लिए करता रहा है। हमले के बाद यूएई में स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की कि इस घटना में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना को लेकर भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। उन्होंने इस तरह की शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को तुरंत रोकने की अपील की है।

यूएई में बजा मिसाइल अलर्ट सायरन

हमले के दौरान यूएई में दो बार संभावित मिसाइल हमले का आपातकालीन सायरन भी बजाया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रण में बताया गया। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में युद्धविराम लागू हुआ था, लेकिन इस ताजा हमले ने क्षेत्र में फिर से अस्थिरता बढ़ा दी है और बड़े संघर्ष की आशंका को जन्म दे दिया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

चीन की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, कई लोग घायल

सोमवार की शाम कोल्हुई चौराहे पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा

झारखंड हाई कोर्ट ने निजी भूमि मापी और सीमांकन करने से अंचल अधिकारियों को रोका

Spread the love

One thought on “ईरान का UAE पर ड्रोन हमला, तेल संयंत्र में लगी आग, तीन भारतीय घायल”

Comments are closed.

Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

वैभव को बस्ती और इंद्रविक्रम को गोरखपुर की मिली जिम्मेदारी

चार मण्डलायुक्त समेत कमिश्नर के कई पदों पर हेरफेर धींगरा बने आवास आयुक्त, बलकार पहुंचे UPSIDA UP IAS Transfer 2026 : उत्तर प्रदेश शासन से जुड़े एक महत्वपूर्ण आदेश में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार मंडलायुक्तों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को […]

Spread the love
Read More
International

ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान अब हमला नहीं चाहता

‘ईरान हमला नहीं चाहता, अब परमाणु समझौते पर फैसला लेने का समय’ वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव और संभावित परमाणु समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है और तेहरान भी वार्ता से पीछे नहीं हट रहा है। […]

Spread the love
Read More