SRH को मिला नया तेज गेंदबाज, गेराल्ड कोएट्जी ने पायने की जगह टीम में बनाई एंट्री

india tv 2026 04 18t095156 1776486122

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम को आईपीएल 2026 के बीच एक बड़ा झटका लगा है, जब उनके तेज गेंदबाज डेविड पायने चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए। पायने ने इस सीजन केवल दो मैच खेले थे और दो विकेट हासिल किए थे, लेकिन टखने की गंभीर चोट के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। टीम मैनेजमेंट ने तुरंत इस खाली जगह को भरने के लिए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को टीम में शामिल किया है। कोएट्जी को 2 करोड़ रुपये की कीमत पर SRH ने अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। उनकी पहचान तेज रफ्तार गेंदबाजी और आक्रामक लाइन-लेंथ के लिए होती है।

ये भी पढ़े

ठाणे और डोंबिवली में 10 घंटे नहीं चलेंगी कई लोकल ट्रेनें, रेलवे का बड़ा काम जारी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोएट्जी का आईपीएल सफर 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) के साथ शुरू हुआ था। उस सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मैचों में 13 विकेट लिए थे और अपनी गति से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। इसके बाद 2025 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस (GT) ने उन्हें 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि गुजरात टाइटंस के लिए उनका प्रदर्शन सीमित रहा और उन्होंने केवल चार  मैचों में दो  विकेट ही लिए। अब SRH को उम्मीद है कि उन्हें टीम में एक नई ऊर्जा और तेज गेंदबाजी आक्रमण मिलेगा।

ये भी पढ़े

DC के खिलाफ उतरते ही RCB बनाएगी इतिहास, चिन्नास्वामी में 100 मैच खेलने वाली पहली टीम

 

SRH ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए पुष्टि की है कि पायने की चोट गंभीर है और वह बाकी मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं कोएट्जी ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें कुल 67 विकेट उनके नाम हैं। टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। आने वाले मुकाबलों में कोएट्जी का प्रदर्शन टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

Sports

टीम इंडिया के चयन पर इरफान पठान ने खोली पोल! भुवनेश्वर कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

Irfan Pathan: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 2007 T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य इरफान पठान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भुवनेश्वर को मौका देने के फैसले पर नाराजगी जताई है। इरफान के […]

Read More
Sports

कौन हैं उमा काशवी? छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, अब WPL में दिखाएंगी दम

Uma Kashvi: भारतीय महिला क्रिकेट में एक नई प्रतिभा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। महज 15 साल की उम्र में कर्नाटक की युवा ऑलराउंडर उमा काशवी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें WPL 2027 के ऑक्शन में 10 लाख रुपये में अपनी टीम […]

Read More
Sports

‘हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है’, न्यूजीलैंड पर जीत के बाद बोले श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर है और मुकाबले में इसका उदाहरण भी देखने को मिला। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 […]

Read More