Headline

ग्रेटर नोएडा में वेतन बढ़ोतरी को लेकर बवाल, कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन-गाड़ियों में तोड़फोड़, कार में लगाई आग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के फेज-2 इलाके में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। नाराज कर्मचारियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और एक कार में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मदरसन कंपनी के पास बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए थे। इस दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया और कर्मचारियों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद उसे पलट दिया। हालात बेकाबू होते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से बिगड़े हालात

नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने उग्र रुख अपनाते हुए जमकर पत्थरबाजी की और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया। प्रदर्शनकारियों के इस हिंसक रूप से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

कार में लगाई आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

कंपनी प्रबंधन से नाराज कर्मचारियों ने एक काले रंग की कार को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Business homeslider

सोने-चांदी को बड़ा झटका: कीमतों में भारी गिरावट, जानें महानगरों में क्या है आज का गोल्ड रेट

नया लुक डेस्क नई दिल्ली। हफ्ते की शुरुआत में ही सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों को झटका लगा है। वायदा बाजार में सोमवार को दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सुबह करीब 10:15 बजे सोने […]

Read More
homeslider International

ट्रंप का चीन को अल्टीमेटम: ईरान को हथियार दिए तो लगेगा 50 प्रतिशत  टैरिफ, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बड़ा बयान देकर वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। United States और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने चीन को सीधी चेतावनी दी है कि अगर वह ईरान को हथियारों की सप्लाई करता है, तो अमेरिका चीन से आने वाले सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा […]

Read More
homeslider International

होर्मुज पर अमेरिका की पहरेदारी: ईरान के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी से बढ़ा तनाव

नया लुक डेस्क पश्चिम एशिया में एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरान  और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में हुई बातचीत बेनतीजा रहने के बाद अब टकराव खुलकर सामने आ गया है। अमेरिका ने रणनीतिक रूप से अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पहरेदारी और ईरान के खिलाफ समुद्री नाकाबंदी लागू […]

Read More