यूपी: मुद्रा लोन घोटाले में यूनियन बैंक मैनेजर गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर नितिन चौधरी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर करोड़ों रुपये के मुद्रा लोन घोटाले में शामिल होने का गंभीर आरोप है। जानकारी के अनुसार, नितिन चौधरी पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बड़े पैमाने पर मुद्रा लोन स्वीकृत कराने और वित्तीय अनियमितताओं में संलिप्त रहने का आरोप है। इस घोटाले के सामने आने के बाद STF लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

STF अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली से पकड़ा गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कई अहम वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों में गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और STF यह पता लगाने में जुटी है कि इस घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Crime News

भोजन बनाते समय निकली चिन्गारी से दो रिहायशी छप्पर में लगी आग

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बन्धुपुर का मामला आशुतोष मिश्रा महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बंधुपुर में सोमवार को खाना बनाते समय चूल्हा से निकली चिन्गारी से दो रिहायशी छप्पर में आग लग गई। समय रहते ग्रामीणों की प्रयास से आग को बुझाया जा सका। जिसके चलते ज्यादा नुकसान नही होने पाया। हालांकि कुछ गृह […]

Read More
Crime News

सचित्र: ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने दिलाए 12 हजार रुपये वापस

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर में चलाए जा रहे “ब्रेक साइबर क्राइम” अभियान के तहत महुली साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित युवक के 12 हजार रुपये वापस कराए। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में साइबर अपराधों की […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में वेतन बढ़ोतरी को लेकर बवाल, कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन-गाड़ियों में तोड़फोड़, कार में लगाई आग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के फेज-2 इलाके में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। नाराज कर्मचारियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और एक कार में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मदरसन कंपनी के […]

Read More