जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई पर पहुंचे: शर्मा

  • पोषण युक्त भोजन का किया निरीक्षण‌
  • डीएम ने बच्चों संग बैठकर भोजन का स्वाद भी चखा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।  जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने आज जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई का दौरा कर छात्र एवं छात्राओं की दोपहर के भोजन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ भोजन करते हुए पोषण युक्त खाना भी खाया। इस दौरान छात्र एवं छात्राओं से बातचीत करते हुए हालचाल लिया तथा स्वास्थ्य के प्रति शुभकामनाएं प्रकट की।

उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य हेतु कहा कि सप्ताह में एक बार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को स्वस्थता का परीक्षण कराया जाय तथा उपयुक्त दवाओं का वितरण कराया जाय। इस अवसर पर छात्र व छात्राओं से नाम पता व शिक्षा की गुणवत्ता की भी जानकारी प्राप्त की गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धीरज कुमार, साहित्य शर्मा सहित अन्य अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

Purvanchal

महराजगंज स्थित विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

मनोज कुमार त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: पंचायत से पार्लियामेंट तक -निर्माण में नारी, नवभारत की तैयारी” विषयक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष चारू चौधरी थीं। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर […]

Read More
homeslider Purvanchal

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुतीक्ष्ण मुनि महाराज बने ठाकुरद्वारा मठ के महंत

महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर का मामला  आशुतोष मिश्रा  संतकबीरनगर जनपद के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मठ में सोमवार को सनातन परंपरा और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार, तिलक और चादर की रस्मों के बीच संत सुतीक्ष्ण मुनि जी महाराज को विधिवत महंत पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए गद्दी […]

Read More
Purvanchal

अधिवक्ता समाज के सम्मान पर कुठाराघात

पुलिसिया अभद्रता के विरुद्ध नौतनवां अधिवक्ता संघ ने खोला मोर्चा उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। नौतनवां तहसील के अधिवक्ता संघ ने सम्पतिहा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी गोपाल कुशवाहा द्वारा अधिवक्ता रामरतन यादव के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और अमानवीय कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है। संघ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि […]

Read More