वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुतीक्ष्ण मुनि महाराज बने ठाकुरद्वारा मठ के महंत

  • महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर का मामला 

आशुतोष मिश्रा 

संतकबीरनगर जनपद के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मठ में सोमवार को सनातन परंपरा और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार, तिलक और चादर की रस्मों के बीच संत सुतीक्ष्ण मुनि जी महाराज को विधिवत महंत पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए गद्दी पर आसीन किया गया। पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन ऋषि संगत आश्रम रानोपाली अयोध्या की शाखा, मुखलिसपुर ठाकुरद्वारा में आयोजित संत सम्मेलन के दौरान यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। वैदिक रीति-रिवाजों और दिव्य अनुष्ठानों के बीच नए महंत का अभिषेक किया गया, जिसके साथ ही पूरा परिसर “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण छा गया। घर-घर धर्म ध्वजाएं फहराईं गईं और गलियों में भक्ति रस की धारा बहती रही। भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें दूर-दराज से आए संत-महात्माओं और हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मार्ग में पुष्पवर्षा कर नवनियुक्त महंत का जोरदार स्वागत किया। ज्ञात हो कि ठाकुरद्वारा मठ के पूर्व महंत परम पूज्य 1008 महंत कमल दास जी महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद यह गद्दी करीब तीन माह से रिक्त थी। सोमवार को श्रद्धालुओं का लंबे समय से प्रतीक्षित क्षण पूर्ण हुआ। इस पावन अवसर पर उज्जैन महाकाल पीठ के गादीपति महंत विनीत गिरी  महाराज एवं उदासीन ऋषि संगत आश्रम अयोध्या के विद्वान संत डॉ. स्वामी भरत दास  महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में संपूर्ण अनुष्ठान संपन्न हुआ। उनके सानिध्य में नए महंत को धर्म, सेवा और सनातन परंपरा के संरक्षण का दायित्व सौंपा गया।

नवनियुक्त महंत सुतीक्ष्ण मुनि  महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह गद्दी केवल सम्मान नहीं, बल्कि सनातन धर्म की सेवा, साधना और समाज कल्याण का पवित्र संकल्प है। उन्होंने गुरु परंपरा के आदर्शों पर चलते हुए धर्म की ज्योति को सदैव प्रज्वलित रखने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र, थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय मय फोर्स उपस्थित रहे। साथ ही हैसर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नील मणि गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण कुमार द्विवेदी, दिनेश द्विवेदी, प्रधान प्रतिनिधि मनोज अग्रहरी, कल्याण यादव, पूर्व प्रधान राम सजीवन कसौधन, त्रिपुरारी नारायण पांडेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

homeslider International

होर्मुज पर टकराव तेज: ट्रंप की नाकाबंदी के ऐलान के बाद ईरान की दूसरी बड़ी चेतावनी

नया लुक डेस्क  अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। बातचीत नाकाम होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 अप्रैल से होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी का ऐलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए पूरे क्षेत्र में बड़े संकट के […]

Read More
Purvanchal

महराजगंज स्थित विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

मनोज कुमार त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: पंचायत से पार्लियामेंट तक -निर्माण में नारी, नवभारत की तैयारी” विषयक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष चारू चौधरी थीं। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर […]

Read More
homeslider International

नेपाल की राजनीति में शुरू होने जा रहा है नया अध्याय

प्रधानमंत्री बालेन शाह ने की 17 देशों के राजदूतों से मुलाकात उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल की राजनीति में नया अध्याय शुरू होने के साथ ही क्षेत्रीय कूटनीति पर भी सबकी नजरें टिक गई हैं। प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने सत्ता संभालते ही 17 देशों के राजदूतों से मुलाकात कर यह […]

Read More