अधिवक्ता समाज के सम्मान पर कुठाराघात

  • पुलिसिया अभद्रता के विरुद्ध नौतनवां अधिवक्ता संघ ने खोला मोर्चा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महाराजगंज। नौतनवां तहसील के अधिवक्ता संघ ने सम्पतिहा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी गोपाल कुशवाहा द्वारा अधिवक्ता रामरतन यादव के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और अमानवीय कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है। संघ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मी सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना नहीं करता और विभाग उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करता, तब तक अधिवक्ता समाज चुप नहीं बैठेगा।

बता दें कि सुबह लगभग 9:30 बजे, अधिवक्ता रामरतन यादव अपने लकवाग्रस्त चाचा को उपचार हेतु दोपहिया वाहन से सम्पतिहा बाजार ले जा रहे थे। रास्ते में सम्पतिहा चौकी पर तैनात सिपाही गोपाल कुशवाहा ने चलती मोटरसाइकिल का हैंडल पकड़ लिया, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इसके पश्चात सिपाही ने अधिवक्ता और संपूर्ण अधिवक्ता समाज के लिए अत्यंत अमर्यादित एवं अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।

अधिवक्ता संघ की एक आपात बैठक अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से कहा गया कि अधिवक्ता समाज कानून का रक्षक है। यदि रक्षक ही सुरक्षित नहीं हैं और पुलिसकर्मी इस तरह का अशिष्ट व्यवहार करेंगे, तो न्याय व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा होगा। हमारी लड़ाई आत्मसम्मान की है। इस विरोध प्रदर्शन और बैठक के दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव सचिव दयानन्द यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला, सुधीर कुमार शुक्ल ,प्रभाकर विश्वकर्मा, आशीष श्रीवास्तव एवं बड़ी संख्या में सम्मानित अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Purvanchal

महराजगंज स्थित विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

मनोज कुमार त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: पंचायत से पार्लियामेंट तक -निर्माण में नारी, नवभारत की तैयारी” विषयक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष चारू चौधरी थीं। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर […]

Read More
homeslider Purvanchal

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुतीक्ष्ण मुनि महाराज बने ठाकुरद्वारा मठ के महंत

महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर का मामला  आशुतोष मिश्रा  संतकबीरनगर जनपद के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मठ में सोमवार को सनातन परंपरा और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार, तिलक और चादर की रस्मों के बीच संत सुतीक्ष्ण मुनि जी महाराज को विधिवत महंत पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए गद्दी […]

Read More
Purvanchal

जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई पर पहुंचे: शर्मा

पोषण युक्त भोजन का किया निरीक्षण‌ डीएम ने बच्चों संग बैठकर भोजन का स्वाद भी चखा उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज।  जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने आज जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई का दौरा कर छात्र एवं छात्राओं की दोपहर के भोजन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ भोजन करते हुए पोषण […]

Read More