IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है, लेकिन जिस नाम ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं । वह हैंवैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है, उसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में वैभव ने महज 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 300 के आसपास रहा। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और विपक्षी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी फिफ्टी सिर्फ 15 गेंदों में पूरी की, जो आईपीएल के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
ये भी पढ़ें
‘क्विक डील’ से बड़ी कूटनीतिक जीत की तैयारी में ट्रंप? होर्मुज को लेकर नई रणनीति पर नजर
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
इस प्रदर्शन के साथ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने KL Rahul, Yashasvi Jaiswal, Ishan Kishan और Wriddhiman Saha जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम दो-दो बार यह कारनामा दर्ज था। अब वैभव तीन बार पावरप्ले में फिफ्टी बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं और इस मामले में वह संयुक्त रूप से Jos Buttler के बराबर पहुंच गए हैं। इस मैच में उनकी साझेदारी भी चर्चा का विषय रही। उन्होंने Dhruv Jurel के साथ मिलकर सिर्फ 37 गेंदों में 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। यह आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज 100+ रन की साझेदारी बन गई है। वैभव की इस पारी ने यह साबित कर दिया कि वह भविष्य के बड़े सितारे हैं और आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
शनिवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल
