प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह? पीजी में मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप

  • बेड के बक्से में छुपाई लाश: मंगोलपुरी में दिल दहला देने वाली वारदात
  • दिल्ली में सनसनी: बॉयफ्रेंड से मिलने गई महिला की हत्या, बेड बॉक्स में मिला शव

 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय शादीशुदा महिला का शव पीजी के कमरे में डबल बेड के भीतर बने बक्से से बरामद हुआ है। महिला अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए वहां पहुंची थी, लेकिन उसकी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, सात अप्रैल को मंगोलपुरी के पत्थर मार्केट स्थित एक पीजी से पीसीआर कॉल मिली थी कि एक महिला का शव बेड के बॉक्स में छुपाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर पता चला कि यह वारदात बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर हुई, जहां 31 वर्षीय अमरजीत नाम का शख्स पीजी चलाता है। कमरे में डबल बेड के अंदर महिला का शव ठूंसा हुआ मिला।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दर्दनाक हादसा, छह लोगों की मौके पर मौत

शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर घोंटने के निशान और सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं। इसके बाद क्राइम टीम और FSL की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच में सामने आया है कि मृतका मंगोलपुरी की ही रहने वाली थी। घटना वाले दिन वह घर से बच्चों को ट्यूशन से लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शाम करीब 4:30 बजे वह अपने प्रेमी से मिलने पीजी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि वह वहां करीब एक घंटे तक रही। इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और 22 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर हत्या की असली वजह जानने में जुटी है।

Crime News

नेपाल तस्करी पर बड़ा प्रहार: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

एक अन्य आरोपी की तलाश जारी उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुरन्दरपुर पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने रानीपुर चौराहे के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। बरामद […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मथुरा में नाव हादसा: लुधियाना के श्रद्धालु बने शिकार, कई लापता

यमुना में मौत का मंजर: स्टीमर पलटने से चीख-पुकार, रेस्क्यू जारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसा […]

Read More
Crime News

हिरासत में महिला से ASI की घिनौनी डिमांड, ‘बेटी भेजो, 10 हजार दूंगा’

अकोला में पुलिस की शर्मनाक हरकत, महिला से बेटी को भेजने का प्रस्ताव महाराष्ट्र। पुलिस को आमतौर पर शोषितों और पीड़ितों का रक्षक माना जाता है, लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर देते हैं। महाराष्ट्र के अकोला जिले से ऐसा ही एक शर्मनाक मामला सामने आया […]

Read More