RR vs MI: गुवाहाटी में किसका बजेगा डंका? जानिए कौन है जीत का असली दावेदार

IPL 2026 में आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, जहां राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मौजूदा फॉर्म और परिस्थितियों को देखते हुए मुकाबला बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो टीम शानदार लय में नजर आ रही है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम ने मजबूत शुरुआत की है। खासकर उनकी ओपनिंग जोड़ी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में माहिर हैं और अगर इनमें से किसी एक का बल्ला चल गया, तो विपक्षी टीम के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें

जून-जुलाई में टीम इंडिया का तगड़ा टी20 शेड्यूल, एक महीने में 10 मैच खेलेगी भारतीय टीम

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके अलावा, यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है, जो राजस्थान का होम ग्राउंड माना जाता है। यहां की पिच और माहौल की जानकारी टीम को बेहतर रणनीति बनाने में मदद कर सकती है। कप्तान रियान पराग का इस मैदान से खास जुड़ाव भी टीम के लिए सकारात्मक संकेत है। वहीं, मुंबई इंडियंस की स्थिति थोड़ी अस्थिर नजर आती है। टीम ने एक मैच जीता है और एक हारा है। उनके लिए सबसे बड़ी उम्मीद जसप्रीत बुमराह से होगी, जो अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं। हालांकि कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हेड टू हेड आंकड़ों में मुंबई थोड़ी आगे है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखें तो राजस्थान का पलड़ा भारी नजर आता है। अगर मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होता है, तो दर्शकों को एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों के लिए नई चेतावनी: लिवर बीमारियां बिना लक्षण बढ़ा रहीं खतरा

Sports

KKR को बारिश से मिला राहत, लेकिन रहाणे की रणनीति ने खोली टीम की कमजोरी

IPL 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स का पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला भले ही बारिश के कारण रद्द हो गया हो, लेकिन इस मैच ने टीम की रणनीति और कप्तानी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि बारिश ने केकेआर को संभावित हार से बचा लिया। मैच से पहले ही […]

Read More
Sports

ODI इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड: सिर्फ 35 रन पर दो बार ढेर हुई पूरी टीम

वनडे क्रिकेट को हमेशा बड़े स्कोर और लंबी पारियों के लिए जाना जाता है, लेकिन कभी-कभी यही फॉर्मेट ऐसे रिकॉर्ड भी देखता है, जिन्हें कोई टीम अपने नाम नहीं करना चाहती। क्रिकेट इतिहास में ऐसा ही एक अनोखा और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है, जब पूरी टीम सिर्फ 35 रन पर ऑलआउट हो गई। हैरानी की […]

Read More
Sports

जून-जुलाई में टीम इंडिया का तगड़ा टी20 शेड्यूल, एक महीने में 10 मैच खेलेगी भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आने वाला समय बेहद व्यस्त रहने वाला है। जून से जुलाई के बीच टीम इंडिया लगातार टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में नजर आएगी। करीब एक महीने की अवधि में कुल 10 मैच खेले जाएंगे, जो तीन अलग-अलग टीमों के खिलाफ होंगे। यह शेड्यूल खिलाड़ियों की फिटनेस, रणनीति और बेंच स्ट्रेंथ को […]

Read More