महुली थाने में जश्न का माहौल: दो कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल

Untitled 11 copy 1

महुली थाने में जश्न का माहौल:

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। महुली थाना में तैनात दो कांस्टेबलों को विभागीय पदोन्नति मिलने पर हेड कांस्टेबल बनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों पुलिसकर्मियों का अभिनंदन किया गया। पदोन्नत होने वाले पुलिसकर्मियों में अजय कुमार मद्धेशिया और मोहन कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने दोनों को हेड कांस्टेबल का बैज लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में थाना स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।

2015 बैच के पुलिसकर्मी

थानाध्यक्ष के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। प्रारंभिक प्रशिक्षण अयोध्या में प्राप्त करने के बाद उन्होंने वहीं कुछ समय तक सेवाएं दीं, इसके बाद उनका स्थानांतरण संतकबीरनगर में हुआ।

ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान

दोनों पुलिसकर्मी वर्तमान में अपने कर्तव्यों का निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन कर रहे हैं। पदोन्नति के अवसर पर थाना प्रभारी और स्टाफ ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। थाना परिवार ने दोनों को आगे भी ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।

Spread the love

Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More
Bajrang Dal
Purvanchal

दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

Bajrang Dal महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन का मामला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के मदनपुरा गांव स्थित गोसदन में शनिवार को दो गौवंशीय पशुओं की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। कार्यकर्ताओं ने गोसदन के कर्मचारियों तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर […]

Spread the love
Read More
Theft
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दो टूक : राममंदिर में आखिर किसकी अनदेखी से हुई चढ़ावे की चोरी

राजेश श्रीवास्तव Theft राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की FIR आखिरकार हो गई है। ट्रस्ट के दो लोगों चंपत राय और अनिल मिश्र का इस्तीफा भी हो गया है। पूरे हफ्ते चढ़ावे की चोरी का ये मामला सुर्खियों में है। राम मंदिर में चढ़ावे पर जो कुछ हो रहा है वो बहुत दुखद है। खुलासा […]

Spread the love
Read More