धनघटा में अधिवक्ताओं का धरना, उप-निबंधक कार्यालय की मांग, 10 अप्रैल को DM घेराव की चेतावनी

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर। धनघटा तहसील परिसर में उप-निबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालय की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई और चेतावनी दी गई कि मांग पूरी न होने पर 10 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। धरना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईश्वर चंद्र पाठक और विशिष्ट अतिथि के रूप में राज किशोर ओझा मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि धनघटा क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। तहसील परिसर में उप-निबंधक कार्यालय खुलने से आम नागरिकों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

महुली थाने में जश्न का माहौल: दो कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल

बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की भागीदारी

धरना-प्रदर्शन में लाल शरण सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, विसंभर नाथ, हनुमान चौधरी, प्रेम नारायण मिश्रा, राधेश्याम मौर्य, दिलीप राय, पीयूष पाल, मिठाई लाल और आशुतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह ने किया।

आंदोलन तेज करने का ऐलान

धरना के अंत में अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो 10 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी चुनाव से पहले बड़ा अपडेट: फाइनल वोटर लिस्ट में भारी बदलाव

UP फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 13.39 करोड़ मतदाता, 2.06 करोड़ नाम कटे लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस बार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 13.39 करोड़ दर्ज की गई है, जो 2024 की तुलना […]

Read More
Purvanchal Raj Dharm UP

वादे से विकास तक: 27 करोड़ के पुल की मंजूरी पर सेमरहवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का भव्य स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत रोहिन नदी पर स्थित सेमरहवा गांव में बहुप्रतीक्षित पुल की स्वीकृति के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि को उत्सव में बदलते हुए क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी के सम्मान में आज भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया है। बताया […]

Read More
Purvanchal

सोनौली बॉर्डर पर बढ़ी सतर्कता: DIG S चनप्पा ने लिया सुरक्षा का जायजा

DM संतोष कुमार शर्मा और SP शक्ति मोहन अवस्थी भी रहे मौजूद उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। महाराजगंज जनपद से सटी करीब 84 किलोमीटर लंबी सीमा पर विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। संभावित अवैध घुसपैठ, […]

Read More