अन्याय के विरूद्ध डटकर मुकाबला करते समाजवादी: अखिलेश

  • संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की जिम्मेदारी PDA की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की जिम्मेदारी पीडीए की है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का संविधान, डॉ. राममनोहर लोहिया के सिद्धांत और श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव का संघर्ष के रास्ते समाजवादी पार्टी चल रही है। समाजवादी अन्याय के विरूद्ध डटकर मुकाबला करते हैं। संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी और पीडीए मिलकर लड़ेगा। समाजवादी सरकार बनने जा रही है इसलिए भाजपाई घबराये हुए हैं।

यादव ने आज कन्नौज में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हम चाहते है जल्दी से जल्दी युद्ध खत्म हो। हम समाजवादी लोग युद्ध के खिलाफ रहे हैं। युद्ध खत्म होगा तो हमारी अर्थव्यवस्था जो खराब हो रही है वह सुधरेगी। उन्होंने कहा कि युद्ध के चलते गैस सिलेण्डर के लिए लाइनें लग रही है। भाजपा सरकार खाली सिलेण्डर तो दे सकती है लेकिन भरे सिलेण्डर नहीं दे पा रही है।

जिस तरह से खाद की बोरी से खाद की चोरी कर ली वैसे ही गैस सिलेण्डर नपवा लो तो वजन कम ही मिलेगा। सुना है किरोसिन बिकने लगा है। इंडक्सन प्लेटे बिकने लगी है। जिस समय चुनाव खत्म हो जाएगा डीजल-पेट्रोल की कीमते बढ़ जाएगी। भाजपा के प्रीपेड मीटर से प्रीपेड पीड़ित लोग भी है।  यादव ने कहा कि हम लोगों को 2027 की तैयारी करनी है। कन्नौज में तीनों सीटें जीतनी है। सभी सीटें समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी जब जनता से हार जाती है तब इलेक्शन कमीशन से मिलकर साजिश और षडयंत्र करती है।

Raj Dharm UP

समाज को गुमराह करने वाली पत्रकारिता से बचें पत्रकार

पत्रकारिता पर संयम रखना बेहद जरूरी : योगी उमेश चन्द्र त्रिपाठी गोरखपुर। गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारिता में समन्वय और एकरूपता पर जोर देते हुए कहा कि अलग-अलग माध्यमों में एक ही तथ्य की भिन्न-भिन्न प्रस्तुति से जनमानस में भ्रम फैलता है, जिससे एक तरफ मीडिया की विश्वसनीयता प्रभावित होती है वहीं दूसरी […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

बार-बार क्यों बदला जा रहा अयोध्या का मास्टर प्लान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या के निवासियों के बीच ये सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखि़रकार अयोध्या का मास्टर प्लान बार-बार क्यों बदला जा रहा है।यादव ने कहा कि सच्चाई तो ये है कि ये बार-बार बदला नहीं, कुछ महाभ्रष्ट लोगों […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बुलंदशहर जेल में वार्डर ने हेड वार्डर की कर दी जमकर धुनाई

AIG प्रशासन की कमीशनखोरी से जेलों का हाल बेहाल नशे मे धुत वार्डर के जेल में प्रवेश रोकना हेड वार्डर को पड़ गया भारी अधीक्षक ने कमाकर देने वाले चहेते वार्डर को बचाने के लिए जेलर को सौंपी जांच लखनऊ। प्रदेश की कमाऊ कही जाने वाली बुलंदशहर जेल में सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मारपीट का […]

Read More