बाजार ने बदली चाल: सुबह की गिरावट के बाद जोरदार क्लोजिंग

सोमवार का दिन शेयर बाजार के लिए किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं रहा। सुबह बाजार में गिरावट देखकर जहां निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी, वहीं दोपहर के बाद आई तेजी ने माहौल पूरी तरह बदल दिया। दिन की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन जैसे ही दोपहर के बाद खरीदारी बढ़ी, बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। अंत में सेंसेक्स 787 अंक की तेजी के साथ 74,106 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 255 अंक चढ़कर 22,968 तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें

Iran-US War  तेहरान में भीषण बमबारी, रिहायशी इमारत पर हमला 13 की मौत, शरीफ यूनिवर्सिटी भी बनी निशाना

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस उछाल की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि यह सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं था। लगभग हर सेक्टर में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियां और निफ्टी की 43 कंपनियां बढ़त के साथ बंद हुईं। टाटा ग्रुप के शेयरों ने आज खास आकर्षण का केंद्र बने। ट्रेंट ने सबसे ज्यादा 7.89 प्रतिशत की तेजी दर्ज की। इसके अलावा एक्सिस बैंक, टाइटन और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें

SRH vs LSG : हैदराबाद में रनों की बारिश तय? बल्लेबाज चमकेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल

 

हालांकि, बाजार में कुछ दबाव भी देखने को मिला। रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े स्टॉक में गिरावट रही, जिसने बाजार की तेजी को थोड़ा संतुलित किया। अगर पूरे दिन के ट्रेंड को देखें, तो यह साफ होता है कि निवेशक अभी भी बाजार में अवसर देख रहे हैं। गिरावट के समय खरीदारी और बाद में तेजी इसका बड़ा संकेत है। बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर ने बाजार को मजबूती दी। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी जैसे शेयरों ने सकारात्मक योगदान दिया।आने वाले दिनों में बाजार की दिशा वैश्विक संकेतों और निवेशकों के मूड पर निर्भर करेगी। लेकिन आज की तेजी ने यह जरूर दिखा दिया कि बाजार में दम अभी बाकी है।

Business

आपके फ्लैट में खामियां? HRERA ने बिल्डर को दिया चार करोड़ का मुआवजा

अगर आपने फ्लैट खरीदा है और उसमें खामियां हैं, तो आपको HRERA के हालिया फैसले के बारे में पता होना चाहिए। हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने चिंटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को एक होमबायर को 4 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह मामला गुरुग्राम सेक्टर-109 के एक प्रोजेक्ट से […]

Read More
Business

LPG संकट में राहत: बिना कनेक्शन भी मिलेंगे गैस सिलेंडर, जानें नई योजना और कीमत

देश में बढ़ते एलपीजी संकट के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। अब बिना पारंपरिक गैस कनेक्शन के भी लोग आसानी से गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे। इस नई व्यवस्था के तहत मिनी FTL गैस सिलेंडर को बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की […]

Read More
Business

सोने-चांदी के दामों में गिरावट, जानिए आपके शहर में आज क्या है कीमत

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सोना और चांदी दोनों ही सस्ते हो गए। वायदा बाजार में आई इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखने को मिली।  पांच जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 506 रुपये गिरकर 1,49,294 रुपये […]

Read More