होर्मुज संकट के बीच राहत: भारत का LPG टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ सुरक्षित पार, छह अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

Untitled 4 copy 5
  • ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 44 हजार टन LPG लेकर आ रहा जहाज

नया लुक डेस्क

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुका है और अब मुंबई की ओर बढ़ रहा है। जहाज के छह अप्रैल तक भारत पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस टैंकर में 44,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लदा हुआ है, जो देश की ऊर्जा जरूरतों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। खास बात यह है कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के बावजूद यह जहाज सुरक्षित तरीके से इस संवेदनशील समुद्री मार्ग को पार करने में सफल रहा है।

ये भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में मालदा कांड: NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-राजनीति भी गरमाई

किस रास्ते से निकला ‘ग्रीन सान्वी’?

ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ग्रीन सान्वी ने ईरान के समुद्री क्षेत्र से होकर एक सुरक्षित कॉरिडोर का इस्तेमाल किया। इसके बाद यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट के पूर्वी हिस्से में पहुंचा और अब सीधे मुंबई की ओर अग्रसर है। युद्ध के चलते इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही पर खतरा बना हुआ है, जिससे भारत में एलपीजी आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई थी। ऐसे में इस जहाज का सुरक्षित निकलना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। भारत के लिए राहत की बात यह भी है कि जल्द ही दो अन्य एलपीजी टैंकर-ग्रीन आशा और जग विक्रम भी होर्मुज पार कर सकते हैं। अगर ये जहाज भी सुरक्षित पहुंचते हैं, तो देश में गैस आपूर्ति की स्थिति और मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें

ट्रंप को ईरान से झटका? पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार

US-Iran डील के बाद खुला होर्मुज, टैंकर किराया दोगुना कर कंपनियों की बंपर कमाई
अब भी फंसे हैं 17 भारतीय जहाज

हालांकि स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है। अभी भी करीब 17 भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास फंसे हुए हैं और ईरान से क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं। भारत सरकार लगातार कूटनीतिक स्तर पर ईरान से बातचीत कर रही है ताकि इन जहाजों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। जानकारी के मुताबिक, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण कड़ा कर दिया है और वहां से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूला जा रहा है, लेकिन भारत के साथ अच्छे संबंधों के चलते कुछ राहत भी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने सुरक्षा एजेंसियों और भंसार (कस्टम) कर्मियों को दी कड़ी चेतावनी

क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल-गैस समुद्री मार्गों में से एक है। यहां किसी भी तरह का तनाव सीधे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई और कीमतों को प्रभावित करता है। ऐसे में भारत के लिए हर सुरक्षित पारगमन बेहद महत्वपूर्ण बन जाता है।

International

UN में पाकिस्तान समर्थित प्रस्ताव के खिलाफ भारत ने किया मतदान

 शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की ‘प्रथम समिति’ (निरस्त्रीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समिति) में भारत ने पाकिस्तान और बेलारूस द्वारा समर्थित पारंपरिक हथियारों के क्षेत्रीय नियंत्रण से जुड़े एक मसौदा प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया है। केवल भारत और इजरायल ऐसे दो देश रहे, जिन्होंने इस प्रस्ताव के ख़िलाफ़ मतदान किया। भारत […]

Read More
International

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

शाश्वत तिवारी New York: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (CHOGM 2026) के कार्यकारी सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक मंच पर देश की डिजिटल ताकत का लोहा मनवाया। बैठक के दौरान उन्होंने सुशासन और वित्तीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने में ‘डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर’ (DPI) की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष रूप […]

Read More
homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More