नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

  • सलामी के बाद कार्यालय का किया निरीक्षण
  • कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जनपद महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के आगमन पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस परिसर में उन्हें औपचारिक सलामी दी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता से जुड़ी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाए।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में “जनता दर्शन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आम नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनता के विश्वास को और मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के उपरांत अपर जिलाधिकारी महराजगंज ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा जनपद में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Crime News Purvanchal

शार्ट सर्किट से भीषण आग, 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र में हादसा, तेज हवा ने बढ़ाई तबाही आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर । महुली थाना क्षेत्र के मडहाराजा स्थित समय माता मंदिर के पास शनिवार रात करीब 10 बजे हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग पहले एक पेड़ में भड़की और तेज हवा के चलते देखते ही […]

Read More
Purvanchal

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव : अवस्थी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पुलिस लाइन स्थित आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस प्रशिक्षुओं को रविवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण काल ही एक आदर्श, सक्षम और उत्तरदायी पुलिसकर्मी के निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला होता है। […]

Read More
Purvanchal

महराजगंज में बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती मनाई गई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा-दलित उत्थान और राष्ट्र सेवा को समर्पित था बाबूजी का जीवन उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय […]

Read More