LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

  • “योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया है कि पत्र प्राप्ति के दस दिनों के अंदर शमन मानचित्र प्राधिकरण मे जमा करते हुए उससे संबंधित रशीद की छाया प्रति प्रवर्तन अनुभाग दो के कार्यालय मे जमा करें। अन्यथा निर्माण के विरुद्ध उ0प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत भवन और निर्माण सीलिंग की नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। जिसकी जिम्मेदारी नोटिस पाने वालों की होगी।

उक्त नोटिस पाते ही दर्जनों व्यापारियों ने संगठित होकर रविवार को उतरठिया व्यापार मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष ललित सक्सेना से मिलकर LDA की मनमानी पूर्ण नोटिस का मीटिंग कर विरोध जताया। उक्त नोटिस को व्यापारी उत्पीड़न की संज्ञा देते हुए इसे धन उगाही की साज़िश बताया। कई व्यापारियों ने नाम न छापनेकी शर्त पर कहा जो कर्मचारी नोटिस लाया था वह दबे जुबान से मैनेज हो मामला रफा-दफा की बात कही थी। LDA के खिलाफ व्यापारियों की हंगामे दार मीटिंग मे कई वरिष्ठ व्यापारियों ने कहा आजादी के बाद से ही हम सभी व्यापारियों का उत्पीड़न विभिन्न सरकारों ने किया अब हमलोंगों नेअपनी भाजपा सरकार बनाई योगीजी जैसा इमानदार मुख्यमंत्री बने व राजेश्वर सिंह जैसा वोल्ड इमानदार विधायक बने इन लोगों के होते हुए LDA व्यापारी उत्पीड़न को उतारू है।

मीटिंग मे व्यापारियों ने सहमति से तै किया कि उतरठिया व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना के अगुवाई में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल विधायक राजेश्वर सिंह को लेकर मा मुख्यमंत्री जी से मिलकर LDA के मनमानी पूर्ण कार्यवाही पर रोक लगाते हुए नोटिस निरस्त की मांग करेगा। लोगों ने कहा उपभोक्ताओं के आनलाईन खरीदारी से व व गली गली व्यापारिक प्रतिष्ठानो से व मेन रोड के जाम समस्या से व्यापार चौपट स है उपर से LDA के तुगलकी फरमान का जॉर्जिया नक्शा कर लगाना उचित नही अपितु उत्पीडन है। उतरठिया गांव है अभी शहर बाजार बनने के शिशुकाल मे है। उक्त मीटिंग मे व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना,सतेन्द्र सिंह संरक्षक, विजय श्रीवास्तव संरक्षक व मीडिया प्रभारी,अरूण श्रीवास्तव,स्व गुरू प्रसाद/प्रेम नरायण सिंह,अनिल पाण्डेय,द्रिविजय सक्सेना ,रिश्रि कुमार, मुकेश शर्मा,पवन शर्मा, विपिन कुमार यादव,मेहताब खान आदि दर्जनों व्यापारी गण मौजूद रहे।

 

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More