World war के 227 किलो बम को इंडियन आर्मी ने किया डिफ्यूज़

  • धमाका ऐसा कि थर्रा गए लोग

नया लुक ब्यूरो

रांची/जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा के पानीपाड़ा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी में मिले 227 केजी के दो घातक बम को भारतीय सेना ने कल सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। ये दोनों घातक अमेरिकन बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय का था जो बहरागोड़ा के पानीपाड़ा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी में पड़ा मिला था। डिफ्यूज करने पर इलाका थर्रा उठा और 100 मीटर के दायरे में आग और धुएं का गुबार उठा।

भारतीय सेना के साथ झारखंड पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस ने संयुक्त रूप से बम डिफ्यूज करने का काम किया। बम को 15 फिट गड्डे में डाला गया और बालू की बोरियों से ढक दिया। एक किमी दूर से तार बिछाकर रिमोट से डीफ्यूज किया। बम डिफ्यूज करने से पहले डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र को ‘नो मेंशन जोन’ घोषित कर दिया गया। जब तक बम के अवशेष को हटा नहीं लिया जाता यह क्षेत्र प्रतिबंधित रहेगा। बम फटते ही लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। 80 साल पुराना बम काफी घातक और धमाकेदार था। पता नहीं यह बम यहां कैसे आया या गिरा।

homeslider

27 मार्च को नेपाल में सत्तारूढ़ होगी बालेन सरकार

बालेन शाह,रवि लामिछाने और सुदन गुरूंग के फोटो वाले पोस्टर और बैनर से पटा पूरा काठमांडू शहर सार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का जन्म अभी पिछले चुनाव में ही हुआ है। पहली मर्तबा चुनाव में उत्तरी इस पार्टी को 20 सीटें हासिल हुई थी। इस बार के चुनाव में इस पार्टी की सुनामी थी जिसमें पूर्व […]

Read More
Business homeslider Jharkhand

झारखंड: गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव

रांची। नए नियम के अनुसार, शहरी उपभोक्ताओं को अब 35 दिनों के बाद दूसरा सिलेंडर मिलेगा। इससे पहले सरकार ने LPG सिलेंडर की किल्लतों के बीच 21 दिन की टाइमटाइन को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया था। वहीं एक बार फिर दूसरे गैस सिलेंडर की बुकिंग करने का टाइम 35 दिन कर दिया है। नई […]

Read More
Business Delhi homeslider National

मोबाइल रिचार्ज पर सरकार का बड़ा एक्शन, अब कंपनियों को लाने होंगे पूरे 30 दिन वाले प्लान, खत्म होगा 28 दिन का खेल

नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। केद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान को ज्यादा प्रचारित करें। फिलहाल 28 दिन के प्लान के कारण उपभोक्ताओं को साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। TRAI ने 2022 में ही 30 दिन का प्लान अनिवार्य किया था, लेकिन […]

Read More