धुरंधर टू ’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छः दिनों में 600 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

dhurandhar 2 15 1774418392

धुरंधर टू : सिनेमाघरों में इन दिनों ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और 600 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। यह फिल्म दर्शकों के बीच इतनी लोकप्रिय हो रही है कि हर दिन इसके कलेक्शन में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

फिल्म ने रिलीज से पहले ही अच्छा माहौल बना लिया था। 18 मार्च को हुए प्रीव्यू में ही इसने करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके बाद 19 मार्च को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके अपनी मजबूत शुरुआत का संकेत दे दिया।दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तीसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और यह 113 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। चौथे दिन भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी और 114 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

ये भी पढ़ें

इच्छामृत्यु केस का दुखद अंत: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का निधन, दिल्ली में अंतिम संस्कार

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हालांकि पांचवें और छठे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने क्रमशः 65 और 56.55 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह कुल मिलाकर फिल्म की घरेलू कमाई करीब 578 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय इसके निर्देशक और कलाकारों को जाता है। कहानी, निर्देशन और अभिनय—तीनों ही पहलुओं ने दर्शकों को प्रभावित किया है।रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी ने लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।अब उम्मीद की जा रही है कि ‘धुरंधर 2’ जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

ये भी पढ़ें

धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम

Spread the love

Entertainment

दीपिका पर अपने बयान से मुजम्मिल फिर सुर्खियों में

वीडियो में कहा था- मैंने उसे छोड़ा, पछतावा नहीं, मैं स्टार था Deepika Padukone : एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम अपने उस पुराने बयान से सुर्खियों में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 2 साल तक दीपिका पादुकोण के साथ रहने के बाद उन्होंने उन्हें छोड़ दिया था। पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने ये […]

Spread the love
Read More
Aamir Khan
Entertainment

ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे आमिर

शेखर सुमन ने कहा-इससे मोदी जी भी सकते में Aamir Khan : शेखर सुमन ने आमिर खान की तीसरी शादी पर तंज करते हुए कहा है कि कहते हैं कि राजनीति करने वालों को गठबंधन की बड़ी गहरी समझ है। लेकिन उन्हें गठबंधन की सही सलाह इन साहब से सीखनी चाहिए। इन्होंने पहला गठबंधन किया, […]

Spread the love
Read More
Sing Geetham 
Entertainment

दिमाग में छपी रह जायेगी ‘सिंग गीतम’ की कहानी

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म Sing Geetham  : Netflix पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म ‘सिंग गीतम’ नेटफ्लिक्स पर एक साउथ फिल्म लंबे समय से ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म का नाम है सिंग गीतम। इस फिल्म की कहानी मजेदार है। साथ ही ये भी बताती है कि इस फिल्म का नाम […]

Spread the love
Read More