रामनवमी कब है? 26 या 27 मार्च

आचार्य राजीव शुक्ला 

साल 2026 में राम नवमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम बना हुआ है, ऐसे में आचार्य राजीव शुक्ला से जानते हैं।
नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी भी कहते हैं। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में राम नवमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम बना हुआ है। आचार्य राजीव शुक्ला बताते हैं, हिंदू पंचांग के अनुसार नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार जहाँ काफी लोग 27 मार्च 2026 को राम नवमी मनाएंगे, वहीं बहुत से रामभक्त 26 मार्च को रामनवमी मनाएंगे। 26 मार्च को रामनवमी मनाना अधिक शुभ माना जाएगा।
आचार्य राजीव शुक्ला ने बताया, राम नवमी के दिन मध्याह्न काल का विशेष महत्व होता है, क्योंकि मान्यता है कि भगवान राम का जन्म दोपहर के समय हुआ था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को राहत, एलपीजी से भरे दो जहाज सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट पार

इस साल मध्याह्न का शुभ समय सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा, जबकि मध्याह्न का सटीक क्षण 12:27 बजे माना गया है। इस समय पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है। आचार्य राजीव शुक्ला से जानते है, रामनवमी की पूजा विधि- राम नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। सबसे पहले भगवान गणेश का स्मरण करें। फिर एक साफ जगह पर भगवान श्रीराम की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। गंगाजल से अभिषेक करें और चंदन, अक्षत, फूल और वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद धूप-दीप जलाकर पूजा करें और भोग लगाएं। आप राम मंत्र या रामायण का पाठ भी कर सकते हैं। अंत में भगवान से सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना जरूर करें। आचार्य राजीव शुक्ला बताते है कि, राम नवमी के दिन घर को सजाना, नए कपड़े पहनना और हवन करना भी शुभ माना जाता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

homeslider National

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को राहत, एलपीजी से भरे दो जहाज सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट पार

नई दिल्ली। भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां एलपीजी से लदे दो भारतीय टैंकर सुरक्षित रूप से होरमुज़ जलसंधि को पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इस जानकारी की पुष्टि  ने की है बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब मध्य-पूर्व […]

Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में हाई अलर्ट: विधानसभा मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा और उससे जुड़े मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। इस धमकी में विधानसभा के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह 7:28 बजे दिल्ली विधानसभा को ईमेल […]

Read More
homeslider Maharastra National

महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज: शिंदे-फडणवीस की देर रात बैठक, सतारा विवाद पर टकराव

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में सतारा विवाद को लेकर घमासान मचा हुआ है। शिवसेना-बीजेपी गठबंधन के भीतर बढ़ते तनाव के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर मुलाकात की। विधानसभा में दिनभर चले हंगामे के बाद हुई इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। […]

Read More