- 2.9 करोड़ के नकली नोटों के साथ प्रदीप गुरुजी गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो योग और अध्यात्म के नाम पर नकली नोटों का काला साम्राज्य चला रहा था। सूरत के ‘सत्यम योग फाउंडेशन’ के संचालक प्रदीप गुरुजी को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने करोड़ों के जाली नोटों के साथ रंगे हाथों पकड़ा है।
ये भी पढ़ें
हैरानी की बात यह है कि नोट छापने के लिए कागज चीन से मंगाया गया और डिजाइन के लिए AI तकनीक का सहारा लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए ये लोग सरकारी लोगो वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे। धर्म के नाम पर ऐसा बड़ा धोखा समाज और देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर चेतावनी है!
