प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज ढहा, अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, कई मजदूर मलबे में दबे

यूपी। प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आशंका है कि मलबे में करीब 20 मजदूर दबे हो सकते हैं।

अमोनिया गैस का रिसाव, एक किमी तक फैली दहशत

हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे करीब 1 किलोमीटर तक का इलाका प्रभावित हो गया। जहरीली गैस के चलते लोग मुंह ढककर इधर-उधर भागते नजर आए और पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के अनुसार अब तक 8 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 8 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है, जबकि चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

डीएम ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और प्रभावित लोगों की सूची तैयार की जा रही है। साथ ही, इस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है।

 

CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही, घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

स्थिति पर नजर, राहत कार्य तेज

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। आने वाले समय में यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं। फिलहाल, बचाव कार्य तेजी से जारी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

homeslider

भारतीय दूतावास के ‘नमस्ते पेरू’ मेले में उमड़ा जनसैलाब

लीमा। पेरू में भारतीय दूतावास द्वारा ‘नमस्ते पेरू’ नामक एक भव्य सांस्कृतिक और व्यापारिक मेला आयोजित किया गया। इस मेले में भारतीय मूल के नागरिकों के अलावा स्थानीय लोगों का एक बड़ा हुजूम उमड़ा। चेरेटी फेयर के तौर पर आयोजित यह कार्यक्रम पेरू में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच संबंधों […]

Read More
homeslider Jharkhand

शहीद दिवस पर उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा, भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन पूरे सम्मान और देशभक्ति के उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और […]

Read More
Analysis homeslider Politics Raj Dharm UP

खान के सपा में जाने से बसपा को नुकसान की उम्मीद कम

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर दल बदल का खेल शुरू हो गया है। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के प्रमुख मुस्लिम चेहरे के रूप में जाने जाने वाले डॉ. एम. एच. खान ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। अखिलेश यादव ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। […]

Read More