- मंगलवार को पुनः उपजिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी के साथ होगी बैठक
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली/महराजगंज। सोनौली में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे निजात पाने के लिए आज सोनौली पुलिस चौकी पर थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में चौकी प्रभारी गौरव यादव भी मौजूद है।
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का धर्मस्वातंत्र्य विधेयक समर्थन हिंदुत्व की घर वापसी का संकेत
बैठक में व्यापारियों ने पुलिस के समक्ष जाम से निजात पाने को लेकर अपने-अपने तरह से कई सुझाव रखे। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने व्यापारियों के सुझाव को ध्यान से सुना और इस विकट समस्या के समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्ध व्यक्त की। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया की आप सभी को जाम की समस्या से जल्द निजात मिलेगी।
ये भी पढ़ें
व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से इस संबंध में उपजिलाधिकारी नौतनवां और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली के साथ भी बैठक करने का अनुरोध किया जिसपर थानाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी नौतनवां और अधिशासी अधिकारी सोनौली से वार्ता कर मंगलवार को शाम को व्यापारियों के साथ पुनः बैठक का समय निर्धारित कर दिया। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल तहसील इकाई नौतनवां के अध्यक्ष सुवाष जायसवाल, सोनौली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय रौनियार, सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह,सपा नेता बैजू यादव, बैजनाथ कौशल, जगदीश जायसवाल, रुपेश अग्रवाल,आनन्द जायसवाल, मुकेश जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
